{"_id":"6830cd4c8e691575ed0a2694","slug":"family-reached-fatehpur-to-take-the-sexual-abuse-victim-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-154345-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यौन शोषण पीड़िता को लेने फतेहपुर पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यौन शोषण पीड़िता को लेने फतेहपुर पहुंचे परिजन
Sat, 24 May 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। स्थानीय पुलिस के काफी मान मनौव्वल के बाद परिजन बुधवार की देर रात यौन शोषण पीड़िता को लाने फतेहपुर रवाना हो गए। इस मामले में तहरीर नहीं मिलने की वजह से पुलिस केस दर्ज नहीं किया।
जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की फतेहपुर थाना क्षेत्र के हथगाम थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी संदीप गौतम से फेसबुक चैटिंग के दौरान दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करते रहे। पुलिस का कहना है कि प्रेमी युवक ने रविवार की सुबह युवती को वाराणसी बुलाया लिया। वह खुद वाराणसी जाकर युवती को हथगाम थाना क्षेत्र के बांदीपुर गांव ले जाकर एक नलकूप की कोठरी में बंद कर दोस्तों के साथ सामूहिक यौन शोषण किया।
दरिंदों की चंगुल से छूटने के बाद युवती छत से कूद गई थी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप गौतम और उसके साथियों से पूछताछ कर रही है। युवती की पहचान के बाद फतेहपुर पुलिस ने तरकुलवा पुलिस से संपर्क साधा और उसके परिजनों को बुलाया। तरकुलवा पुलिस ने परिजनों की दो दिन तक समझाया-बुझाया। फिर बुधवार की देर रात परिजन फतेहपुर रवाना हो गए। थाना प्रभारी तरकुलवा मृत्युंजय राय ने बताया कि परिजन फतेहपुर चले गए हैं।