फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   family members On hunger strike , demand the arrest

गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनशन पर परिवार वाले

Sun, 08 Nov 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बरहज
अमर उजाला ब्यूरो/ बरहज Updated Sun, 08 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन

चार दिनों बाद छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी प्रधानाचार्य  अरविंद त्रिपाठी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज छात्रा के परिवार वाले  शनिवार के नगर के अटल तिराहे पर अनशन पर बैठ गए। 

परिवारवालों ने छेड़खानी  के विरोध में सड़क जाम करने वालों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की।  

अटल तिराहे पर अनशन पर बैठे छात्रा के पिता और चाचा के समर्थन में इलाके के तमाम लोग पहुंचे। परिवारवालों के समर्थन में पहुंचे समाजसेवी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली निंदनीय है। 

आरोपी की गिरफ्तारी करने की बजाए आंदोलन करने वालों पर ही केस दर्ज कर दिया है। अजय प्रताप सिंह ने कहा कि घटना से समाज बेहद चिंतित हैं।

 विद्या के मंदिर में हुए इस कृत्य की जितनी निंदा की जाय कम हैं। महिलाओं के हित के लिए आवाज उठाने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर तानाशाही का परिचय दिया है। 

सभा को अमरेंद्र गुप्त, प्रधान सतीश यादव, जितेंद्र भारत, लालबिहारी यादव, संजय सिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लिए जाने की मांग की। 

इस दौरान मेघनाथ शर्मा, मनीष सिंह, संतोष सिंह, पुन्नू सिंह, रामाश्रय कुशवाहा, सत्येंद्र यादव, पवन सिंह, मुन्ना सिंह, रामप्रताप सिंह, आकाश सिंह, अरविंद जायसवाल, भोला सिंह, जगदीश तिवारी, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed