फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fake wine seized in the factory went Khukhundu

खुखुंदू में पकड़ी गई नकली शराब की फैक्ट्री

Sun, 05 Mar 2017 11:27 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fake wine seized in the factory went Khukhundu
पकड़ी गई नकली शराब की फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
 सीमेंट के ईंट कारखाने में चल रहे नकली शराब के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। नदौली गांव में दबिश के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली देसी शराब बरामद की है। जिस पर सरदारनगर की डिस्टेलरी को लेबल लगा था। रैपर, खाली शीशी के अलावे सांद्र आल्कोहल मौके से पकड़ी गई है। कच्चा माल करीब बीस लाख रुपये का बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर नीतिश श्रीवास्तव कर रहे है। नकली शराब का मुख्य कारोबारी पुलिस की गिरफ्तर में है। दबिश में उसके साथ भागने में सफल हो गए। पुलिस आरोप से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रविवार की दोहपर मुखबिर की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर नीतिश श्रीवास्तव, सीआईयू के उप निरीक्षक अनिल यादव नदौली गांव पहुंचे। गांव के बाहर मौजूद सीमेंट के ईंट कारखाने पर पुलिस ने छापेमारी की। इसी दौरान मौके से दो सौ एमएल के एक लाख से अधिक प्लास्टिक शीशी, सरदान नगर सरैया डिस्टेलरी का ढक्कन, दो सौ लीटर सांद्र अल्कोल, यूरिया, गत्ता, शराब पैक करने वाली मशीन सहित अन्य उपकरण मौके पर बरामद हुए। मौके पर पुलिस ने सुविखर गांव निवासी मनीष मिश्र को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि शराब का नकली कारोबार मनीष मिश्र करते है। ईंट का कारखाना भी उन्हीं का है। इसकी आड़ में धंधा फलफूल रहा था। नकली शराब की मिनी फैक्ट्री पकड़ने जाने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सभी सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी मनीष मिश्र पुलिस की हिरासत में है। नकली शराब के पीछे एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। जो कई अवैध काम में लगे है। पुलिस ने गौरीबाजार इलाके में दबिश दी है। सीमेंट कारखाने में नकली देसी शराब बनाई जाती थी। जो शहर के सरकारी शराब की दुकानों में सप्लाई होती थी। यह पहली बार नहीं हुआ है शराब माफियाओं के कनेक्शन सरकारी दुकान तक पहुंचे हो,सिस्टम ही पूरा करप्ट है, क्योकि नकली शराब बेचने के आरोप में सस्पेंड की गई दुकान चंद महीने बाद ही बहाल हो गए। इंस्पेक्टर नीतिश श्रीवास्तव ने कहा कि शराब का कारोबारी मनीष मिश्र पकड़ा है। वह नकली देसी शराब बनाता था। अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे है। चुनाव में नकली शराब की जमकर खपत हुई है। होली के लिए शराब की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed