फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fake jewellery was taken for the bride...the wedding procession was sent back

Deoria News: दुल्हन के लिए ले गए थे नकली जेवर...लाैटा दी गई बरात

Fri, 27 Feb 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fake jewellery was taken for the bride...the wedding procession was sent back
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को नकली जेवर होने के कारण लड़की वालों ने शादी करने से मना कर दिया। देर रात बिना शादी हुए ही बरात वापस लौट गई। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

ठाकुर गौरी गांव में सलेमपुर थाना क्षेत्र के बंशीपार गांव से बुधवार को बरात आई थी। द्वारपूजा का कार्यक्रम ठीक से निपट गया। बराती भोजन पर कर लिए। देर रात कन्या निरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हा पक्ष ने कन्या निरीक्षण में जेवर, साड़ी आदि भी चढ़ा दिया। यह कार्यक्रम जैसे ही समाप्त हुआ कि लड़की पक्ष की महिलाओं ने जेवर नकली होने की बात कही। इस बात को लेकर दूल्हा पक्ष के लोग बहानेबाजी करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। लड़की पक्ष ने दूल्हा पक्ष की तरफ से दिए गए सामान वापस कर दिए। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने भी लड़की पक्ष की तरफ से दिए गए सामान को मंगाकर वापस किया। देर रात बरात बिना शादी किए ही वापस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed