फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Faculty of Arts beat Faculty of Agriculture by 24 runs

Deoria News: कला संकाय ने कृषि संकाय को 24 रन से हराया

Sat, 21 Feb 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Faculty of Arts beat Faculty of Agriculture by 24 runs
बीआरडीपीजी कालेज में आयोजित क्रिकेट लीग मैच में ​खिलाड़ी निकेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रद
देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज में इंटर फैकल्टी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के पहला मैच कला संकाय और कृषि संकाय के बीच हुआ। इसमें कला संकाय ने कृषि संकाय 24 रन से हराकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में विज्ञान संकाय ने बीएड संकाय को 70 रन से हराया।
विज्ञापन



मैच की शुरुआत महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. रजनीश कुमार ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कृषि संकाय के कप्तान आशुतोष सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना। कप्तान निखिल के नेतृत्व में कला संकाय की टीम ने शानदार बल्लेबाजी कर निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट पर 126 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जैद ने 27 गेंदों पर 52 रनों की तेज पारी खेली। इसके जवाब में कृषि संकाय ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 102 रन ही बना सकी। आदर्श ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। जैद को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच विज्ञान संकाय और बीएड संकाय के बीच हुआ। बीएड संकाय के कप्तान शैलेन्द्र सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। विज्ञान संकाय ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए। कप्तान शाहिद ने 20 गेंहों में 48 रन बनाए। जवाब में बीएड संकाय की टीम केवल 85 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। निकेश के 5 विकेट लेने के लिए महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर हरिशंकर गोविंद राव ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान दिया। मैच के अंपायर डॉ. संजय कुमार, विनोद और शुभम रहे। तीसरे दिन का लीग मैच शनिवार को कृषि संकाय व विज्ञान संकाय और कला संकाय व बीएड संकाय के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed