फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   eye surgery will begin soon in chc tarkulawa

तरकुलवा सीएचसी पर ही अब ऑपरेशन की सुविधा, एक पखवारा में ओटी होगा शुरू

Wed, 13 Oct 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
eye surgery will begin soon in chc tarkulawa
तरकुलवा सीएचसी पर ही अब ऑपरेशन की सुविधा, एक पखवारा में ओटी होगा शुरू
विज्ञापन

देवरिया। आंख की रोशनी के लिए तरकुलवा सीएचसी पर ही अब ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। ऑपरेशन थियेटर तैयार हो गया है। यह अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगा। स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। सब कुछ ठीक रहा तो एक पखवारा में शुभारंभ हो जाएगा। तरकुलवा सहित आसपास के क्षेत्रों को अब आपरेशन के लिए जनपद मुख्यालय तथा अन्य कहीं नहीं जाना पड़ेगा।
राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय की पहल पर सीएचसी तरकुलवा क्षेत्र के लोगों के आंखों के आपरेशन के लिए ओटी स्थापित की जा रही है। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. संजय चंद के निर्देशन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ओटी तैयार कराने में जुटे हैं। अस्पताल के एक कक्ष में बनने वाले ऑपरेशन थियेटर में टाइल्स, वाशबेसिन आदि लगा दी गई है। जिला अस्पताल की आई ओटी से एक माइक्रोस्कोप उपलब्ध कराई गई है। ओटी को स्टरलाइज करने की मशीन, सर्जिकल इंस्टूमेंट, सेमी फेको ऑपरेशन की मशीन, ओटी टेबल, आलमारी आदि भी जल्द पहुंच जाएगा। साथ ही दवाओं की भी व्यवस्था कर ली गई है। आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को विशेष सुविधा दी जाएगी। उनके लिए फोल्डिंग लेंस मंगाया जा रहा है। इसके बाद तरकुलवा, देसही देवरिया, पथरदेवा ब्लाक के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार के सटे गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। अब आपरेशन के लिए उन्हें जिला अस्पताल व गैर जनपद नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

हर गांव में होगी स्क्रीनिंग, बच्चों व किशोरों को मिलेगा चश्मा
देवरिया। विकास खंड तरकुलवा क्षेत्र के 52 गांवों तथा 82 विद्यालयों के छात्रों की शत प्रतिशत स्क्रीनिंग कराने की योजना है। इसके तहत हर गांव में लोगों की आंखों की जांच कराई जाएगी। नेत्र रोगियों को चिह्नित कर उनका इलाज किया जाएगा। साथ ही 8 से 19 वर्ष के बच्चों तथा 50 वर्ष से ऊपर के लोगों को मुफ्त में चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी आप्ट्रोमेटिस्ट मनोज मद्धेशिया को सौंपी गई है। उनके सहयोगी के रूप में अन्य दो आप्ट्रोमेटिस्ट भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी की स्टाफ नर्स को दी जाएगी ट्रेनिंग
देवरिया। आपरेशन थियेटर के लिए नेत्र सर्जन डॉ. पंकज श्रीवास्तव को तैनात कर दिया गया है। जो तीन दिन तरकुलवा तथा तीन दिन बरहज अस्पताल में मरीजों का इलाज करेंगे। ओटी के लिए एक स्टाफ नर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए सीएचसी में तैनात स्टाफ नूतन प्रिया का चयन किया गया है। उन्हें जिला अस्पताल के आई ओटी में प्रशिक्षित किया जाएगा।

सीएचसी तरकुलवा पर आंखों का ऑपरेशन जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए ओटी तैयार कर ली गई है। उसे उपकरणों से सुसज्जित करने का कार्य शीघ्र पूरा हो जाएगा। संभावना है कि एक पखवारा में ओटी शुरू हो जाएगी। ओटी शुरू होने से तरकुलवा सहित आसपास के लोगों को सहूलियत होगी। -डॉ. संजय चंद, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed