फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   eye desease in hot weather

Deoria News: गर्मी से नेत्र रोग से हो रहे पीड़ित, मोबाइल अधिक देखने से आंख में बढ़ रहा सूखापन

Tue, 07 May 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 May 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
eye desease in hot weather
एलर्जी के मरीजों में इजाफा, खुजली, चुभन, जलन की शिकायत लेकर पहुंच रहे लोग
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तापमान बढ़ने और गर्म हवा के कारण नेत्र रोग से लोग पीड़ित हो रहे हैं। एलर्जी से आंख में खुजली, चुभन, जलन आदि दिक्कत हो रही है। वहीं, मोबाइल अधिक देखने से आंख में सूखापन बढ़ रहा है। इससे एलर्जी के लक्षण दिख रहे हैं। इस समय इन मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में 50 प्रतिशत लोग एलर्जी से पीड़ित पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। डॉक्टर इलाज के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
पारा बढ़ रहा है। मई, जून जैसी गर्मी अप्रैल माह से ही शुरू हो गई। तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। धूप में निकलने और धूल के आंख में पड़ने से संक्रमण हो जा रहा है। इससे आंख में खुजली, चुभन, जलन होने लग रही है। आंख से पानी आ रहा है और लालीपन हो जा रहा है। इसके साथ कुछ लोगों में खांसी, छींक की भी आ रही है। जबकि मोबाइल का ज्यादा देर तक देखने से आंख में सूखापन बढ़ रहा है, जो काफी नुकसानदेय है। इससे भी एलर्जी की दिक्कत हो रही है। नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों की मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़ लग रही है। इसमें करीब 30 प्रतिशत बच्चे होते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. आकांक्षा अग्रवाल, डॉ. तरुन, डॉ. दयानंद ने 250 से अधिक मरीजों का इलाज किया। इसमें आधे से अधिक एलर्जी के मरीज रहे। इसे पूरी तरह ठीक होने में पांच से सात दिन का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के कारण एलर्जी के मरीज बढ़े हैं। इस साल ज्यादा गर्मी है। गर्म वातावरण, धूल भरी हवा के कारण आंखों में दिक्कत आ रही है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, लोगों की जीवन शैली बदल रही है। मोबाइल ज्यादा देखना भी नुकसानदेय साबित हो रहा है। अधिक देर तक देखने से आंख में सूखापन बढ़ रहा है। इससे एलर्जी की समस्या हो रही है। साथ ही आंसू की गुणवत्ता में परिवर्तन आ रहा है। इससे देखने की क्षमता में भी कमी हो रही है। मोबाइल को जरूरत के मुताबिक देखें। सोने से कम से कम एक घंटे पहले न देखें। आंख में परेशानी होने पर अपने मन से दवा व ड्राॅप लेकर प्रयोग न करें। विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। ऐसा न करने पर परेशानी हो सकती है।
-डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज

ये बरतें सावधानी
धूप, धूल से बचें, धूप में निकलने से बचें
घर से बाहर निकलने पर धूपी व काला चश्मा लगाएं
परेशानी होने पर ताजा, ठंडा पानी से आंख धोएं
आंख को मसले, रगड़ें नहीं
पानी आने पर साफ सूती रुमाल व कपड़ा से पोछें
नियमित दवा लें, डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed