Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Expressed gratitude to the Railway Minister for the stoppage of the train.

Deoria News: ट्रेन का ठहराव होने पर रेल मंत्री का जताया आभार

Sat, 23 Sep 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude to the Railway Minister for the stoppage of the train.
सलेमपुर। नगर के समता निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक वरिष्ठ नेता रामनयन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। इसमें सभी ने सांसद रविंद्र कुशवाहा के प्रयास से सलेमपुर रेलवे स्टेशन, भाटपाररानी, रेवती, भटनी, बेल्थरा रोड आदि स्टेशनों पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कराए जाने पर खुशी जताई। पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि क्षेत्रीय जनता कोरोना काल से ही ट्रेनों के ठहराव की पुरजोर मांग कर रही थी। सांसद ने इस मामले को कई बार लोकसभा में भी उठाया, जिसको रेल मंत्री ने संज्ञान में लेते हुए सलेमपुर में दुर्ग एक्सप्रेस और नौतनवा एक्सप्रेस, भाटपार रानी में ग्वालियर - बरौनी, भटनी में अहमदाबाद - गोरखपुर, बेल्थरा रोड़ में लोकमान्य तिलक - गोरखपुर एक्सप्रेस व पुणे - गोरखपुर इसी प्रकार रेलवे स्टेशन रेवती पर छपरा-वाराणसी एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव किया है। सभी स्टेशनों पर बहुत जल्द गाड़ियों का ठहराव होने लगेगा। इस दौरान संतोष पटेल, अनिल ठाकुर, पूर्व प्रधान रवि कुशवाहा, अजय दूबे वत्स, गोविंद कुशवाहा, अजय तिवारी आदि कार्यकर्ताओं ने सांसद व रेल मंत्री का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed