फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   exhibition regarding fees

स्कूल प्रशासन पर मनमानी फीस लेने के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा

Wed, 29 Jul 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
exhibition regarding fees
मनमानी फीस लेने के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन

छात्रों का आरोप : लॉकडाउन में बंद था स्कूल फिर भी ली जा रही फीस
- हंगामा के बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया
सलेमपुर (देवरिया)। नगर के लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्रों ने बुधवार को स्कूल प्रबंधन पर मनमानी फीस लिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामला बढ़ता देख स्कूल प्रशासन ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा कर अभिभावकों को स्कूूल के प्रिंसिपल से बात करने के लिए भेजा।

नगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में पिछले वर्ष पांच हजार नौ सौ पचास रुपये शुल्क लिया गया था। छात्रों का आरोप है कि इस वर्ष छह हजार एक सौ रुपये लिया जा रहा है। जबकि लॉकडाउन के बाद से स्कूल बंद है। छात्रों का कहना था कि स्मार्ट क्लास व कम्यूटर के नाम पर शुल्क लिया जा रहा है। अगले महीने परीक्षा होगी। छात्र स्कूल बंदी के दौरान की फीस माफ करने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर बुधवार सुबह दस बजे स्कूल गेट पर हंगामा करने लगे। इस बाबत फादर रॉय मैथ्यू ने बताया कि अभिभावक बैठक करना चाहते थे। कोरोना संक्रमण के चलते पैरेंट मीटिंग संभव नहीं है। फीस अधिक लेने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed