{"_id":"669c1998f062c5693d030644","slug":"executive-magistrate-deployed-to-maintain-peace-in-temples-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-130780-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मंदिरों में शांति व्यवस्था के लिए को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मंदिरों में शांति व्यवस्था के लिए को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
देवरिया। श्रावण मास में कावड़ यात्रा व प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ते हैं। इनके एकत्रित होने के कारण किसी अप्रिय घटना को टालने एवं त्योहार सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला मजिस्ट्रेट दिव्या मित्तल ने प्रमुख मंदिरों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया है कि डीपीआरओ, ईओ नगरपालिका परिषद व नगर पंचायत, अधीक्षण व अधिशासी अभियंता बिजली, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, सीएमओ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, एएसपी उत्तरी व दक्षिणी से समन्वय स्थापित कर समय से संपूर्ण व्यवस्था कर लें। ड्यूटी समाप्ति के बाद बिना प्रतिस्थानी के आए ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेंगे। कोई अधिकारी न अनुपस्थित होगा और न ही ड्यूटी समय में अपने स्थान को छोड़ेगा। आकस्मिक परिस्थितियों में एडीएम प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी होगी, लेकिन शर्त यह होगी कि दी गई अनुमति को समाप्त होने के बाद तत्काल ड्यूटी पर हाजिर होना होगा।
एडीएम प्रशासन प्रतिस्थानी मजिस्ट्रेट की उपस्थित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। महेन मंदिर में लगे मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारी के साथ समन्वय कर करेंगे कि मंदिर के सरोवर में कोई भी स्नान या तैराकी न करे। बरहज घाट पर लगे मजिस्ट्रेट भी संबंधित पुलिस अधिकारी से समन्वय कर सुनिश्चित करेंगे कि नदी से जल भरने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में भगदड़ न हो और वह आसानी से जल भर कर जा सके। उन्होंने कहा कि जलाभिषेक के लिए जल भरने वाले श्रद्धालु नदी में अनियंत्रित तरीके से प्रवेश न करें, ताकि कोई दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि बैकुंठपुर शिव मंदिर (बाई पास रोड), महेन मंदिर, सोहगरा धाम मंदिर एवं ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मंदिर एवं शिवालय की साफ-सफाई व प्रकाश की व्यवस्था कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी उत्तरदायी होंगे। शहर के सोमनाथ मंदिर, न्यू कालोनी छोटा पार्क के पास शिव मंदिर, दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, रुद्रपुर, दीर्घेश्वरनाथ मंदिर सलेमपुर तथा बरहज घाट के अतिरिक्त नगरीय क्षेत्रों में पड़ने वाले सभी मंदिरों, शिवालयों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के ईओ, प्रभारी अधिकारी कराएंगे। साथ ही अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर के अंदर आने व जाने वाले मार्ग की बैरिकेडिंग भी कराएंगे। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता व सभी अधिशासी अभियंता सुनिश्चित करेंगे कि प्रमुख मंदिरों एवं कावड़ यात्रा मार्गों पर बिजली का तार लटका न हो और किसी भी खंभे में फाल्ट के कारण कोई घटना घटित न हो। ऐसे में खंभों पर इंसुलेटर लगाए जाएं, ताकि कोई दुर्घटना न हो।
अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सोमनाथ, दुग्धेश्वरनाथ एवं दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मार्गों की बैरिकेडिंग अपनी देखरेख में ईओ से कराएंगे। बैरिकेडिंग ट्रीपल लेयर में मजबूती के साथ लगवाइ जाए, ताकि भीड़ के दबाव से वह टूटे नहीं। इन मंदिरों का एक ले-आउट प्लान तैयार करें। सीएमओ अस्पतालों को पूरी तरह से तैयार रखें। एंबुलेंस तथा डाॅक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तैयार रखेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मंदिरों के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित
- जिला मजिस्ट्रेट ने सोमनाथ मंदिर पर सोमवार एवं शुक्रवार के लिए प्रथम पाली में सुबह 6 से 2 बजे तक नायब तहसीलदार गौरी बाजार रत्नेश, द्वितीय पाली 2 से रात्रि 10 बजे तक नायब तहसीलदार बखरा अभिजीत प्रताप सिंह, तृतीय पाली रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक नायब तहसीलदार देवरिया नवीन निश्चल त्रिपाठी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है। इसी प्रकार न्यू कॉलोनी में शिवजी का मंदिर छोटा पार्क में सोमवार एवं शुक्रवार के लिए प्रथम पाली में नायब तहसीलदार रामपुर कारखाना यदुवंश यादव, द्वितीय पाली के लिए बीडीओ देवरिया देव मुनि वर्मा, तृतीय पाली के लिए चकबंदी अधिकारी भटनी रामअवध यादव को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। बैकुंठपुर शिव मंदिर बाईपास रोड पर प्रथम पाली में एई लघु सिंचाई देवरिया अनिरुद्ध यादव, द्वितीय पाली में वन क्षेत्राधिकारी देवरिया अनुपम मौर्य, तृतीय पाली में शिक्षाधिकारी बैतालपुर जयराम को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। जबकि इन मंदिरों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी व जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव नामित किए गए हैं।
दीर्घेश्वरनाथ मंदिर सलेमपुर में प्रथम पाली में नायब तहसीलदार सलेमपुर गोपालजी, द्वितीय पाली में बीईओ भटनी राजेश कुमार, तृतीय पाली के लिए बीईओ सलेमपुर रामप्यारे राम को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम सलेमपुर गिरीश कुमार झा व जोनल मजिस्ट्रेट सीआरओ जलराजन चौधरी को नामित किया गया है। सोहगरा धाम मंदिर भाटपाररानी में प्रथम पाली में तहसीलदार भाटपाररानी मिश्री सिंह, द्वितीय पाली में बीईओ भाटपाररानी संजीव कुमार सिंह, तृतीय पाली में सहायक अभियंता नलकूप खेड 2 सलेमपुर को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम भाटपाररानी हरिशंकर लाल व जोनल मजिस्ट्रेट सीआरओ जलराजन चौधरी को नामित किया गया है।
बरहज घाट के लिए प्रथम पाली में तहसीलदार बरहज अरुण कुमार, द्वितीय पाली में नायब तहसीलदार सतराव बरहज रवींद्र कुमार मौर्य, तृतीय पाली में सहकारी निरीक्षक वर्ग 1, अपर जिला सहायक अधिकारी तहसील बरहज रामकृपाल को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम बरहज अंगद यादव व जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण राय को नामित किया गया है। महेन मंदिर के लिए प्रथम पाली में बीईओ भागलपुर सत्यप्रकाश, द्वितीय पाली में पूर्ति निरीक्षक बरहज संजीव त्रिपाठी, तृतीय पाली में भूमि संरक्षण अधिकारी देवरिया संतोष कुमार मौर्या को स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम बरहज अंगद यादव एवं व जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण राय को नामित किया गया है।