{"_id":"5e710cbe8ebc3ea7de45b93a","slug":"ex-pradhan-died-in-accident-salempur-news-gkp3450777103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पलटी पूर्व प्रधान की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक पलटी पूर्व प्रधान की मौत, एक घायल
विज्ञापन
फाइल फोटो विद्या सिंह
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित बाइक पलटी पूर्व प्रधान की मौत, एक घायल
गुठनी सिवान मार्ग पर जतौर गांव के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। गुठनी सिवान मार्ग पर जतौर गांव के सामने तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसे बाइक पर सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वहीं, हादसे में बाइक चला रहा उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को मैरवां अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पूर्व प्रधान को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
लार थाना क्षेत्र के बलुआ गौरी गांव निवासी विद्या सिंह गांव के पूर्व प्रधान रहे हैं। साथ ही वह बिहार के एक विद्यालय में शिक्षक भी थे। मंगलवार की दोपहर में किसी काम से वह बिहार के सिवान श्रीराम यादव के साथ जा रहे थे। अभी वह गुठनी सिवान मार्ग पर जतौर गांव के सामने पहुंचे थे। तभी तेजरफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में पलट गई। इसमें मौके पर ही पूर्व प्रधान की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग आनन-फानन दोनों को एंबुलेंस की मदद से मैरवां अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने पूर्व प्रधान को मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक चालक का इलाज चल रहा है। प्रधान के तीन बेटे राजन, साजन, प्रीतम हैं। मौत की सूचना के बाद से पत्नी कुंती देवी बदहवास हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।