{"_id":"5fa2eb9a8ebc3eefa7773a4f","slug":"evm-kept-in-strong-room-deoria-news-gkp372060644","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम में रखी गईं ईवीएम, सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम में रखी गईं ईवीएम, सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्ट्रांग रूम में रखी गईं ईवीएम, सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नजर
देवरिया। देवरिया विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ कॉमर्स जलकल रोड में स्थापित स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई हैं। सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। मतगणना 10 नवंबर को प्रात: आठ बजे से होगी।
कक्ष संख्या 1,2,3 तथा 4 को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसे पूरी तरह सील कर दिया गया है। बाहर अत्याधुनिक शस्त्र से लैस अर्द्धसैनिक बल के जवान मुस्तैद हैं। इसके बाद पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। मुख्य गेट से सभी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। मजिस्ट्रेट तथा अन्य अधिकारी भी तैनात किए हैं। इसके अलावा जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना विद्यालय के हाल नंबर 1 व 2 में होगी। मतगणना के लिए 15 टेबल लगाए जाएंगे।