{"_id":"690e3e2eb3fe7b64030882b4","slug":"even-walking-on-motilal-road-is-difficult-deoria-news-c-208-1-deo1010-167354-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोतीलाल रोड पर पैदल चलना भी दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोतीलाल रोड पर पैदल चलना भी दुश्वार
Sat, 08 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
शहर के मोतीलाल रोड पर लगे ठेला की दुकानें। संवाद
देवरिया। शहर का मोेतीलाल रोड शाम ढलते ही जाम के हवाले हो जाता है। इस सड़क पर आसानी से निकल पाना मुश्किल हो जाता है। इससे आम लोग परेशान हो जाते हैं। इसका समाधान निकालने के प्रयास अब तक सफल नहीं हुए हैं। इसके चलते इस सड़क से निकलने में आधा घंटा लग जाता है। अगर रेलवे ढाला बंद हुआ तो समस्या और विकट हो जाती है।
शहर में मोतीलाल रोड में कोतवाली के उत्तर सब्जी मंडी लगती है। वहीं कोतवाली के पूर्वी दीवार के पास झाडू से लेकर फल आदि की दुकानें सजती हैं। इसके अलावा मोतीलाल रोड की दोनो पटरियों पर फल और सब्जी की दुकानें बड़ी संख्या में लगती है। इसके अलावा पटरियों के किनारे स्थायी दुकानें किए हुए दुकानदार भी अपने माल का डिस्प्ले करने के लिए नमूने सड़क किनारे लगा देते हैं। इसके चलते पटरी पूरी तरह कवर हो जाती है।
शाम ढलते ही इस सड़क से होकर लोग भीखमपुर रोड और बिहार के लिए शहर से निकलतेे हैं। वहीं सब्जी के खरीददार भी आते हैँ। यह ग्राहक सड़क पर बाइक खड़ाकर सब्जी आदि की खरीददारी करने लगते हैं। इसके चलते शाम को मोतीलाल रोड पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
कई बार हालात यह हो जाती है, पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप इधर कोतवाली रोड से कसया ढाले तक पहुंचने में आधा घंटा तक लग जाता है। अगर ढाला बंद हुआ तो हालात और खराब हो जाता है।
अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि मोतीलाल में जाम की समस्या पुलिस का पार्ट है। इसके बावजूद यहां के पटरी दुकानदारों फल, सब्जी वालों को कोतवाली रोड के वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा।