फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Even on the eighth day, after queuing at dawn, he returned with an empty cylinder.

Deoria News: आठवें दिन भी भोर में लाइन लगाने के बाद खाली सिलिंडर लेकर लौटे

Wed, 25 Mar 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Even on the eighth day, after queuing at dawn, he returned with an empty cylinder.
रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार गंभीर होती जा रही है। सोहनपुर स्थित गीतांजलि इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर मंगलवार को लगातार आठवें दिन भी गैस वितरण पूरी तरह ठप रहा, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी चरम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

हालत यह है कि उपभोक्ता रोजाना भोर में ही एजेंसी पर पहुंचकर लंबी कतार में खड़े हो जाते हैं। सुबह 10 बजे पता चलता है कि गैस सिलिंडर वाली गाड़ी आज भी नहीं आएगी। इसके बाद मायूस लोग सिलिंडर लेकर लौटते हैं। इस स्थिति से लोगों में आक्रोश और निराशा दोनों बढ़ रहे हैं। चैत्र नवरात्र में भी सिलिंडर की कमी से व्रत करने वाली महिलाओं को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं प्रतापपुर स्थित सुनैना एचपी गैस वितरक एजेंसी पर तीन दिन बाद जैसे ही गैस की गाड़ी पहुंची, उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी कतारों में खड़े होकर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रतापपुर के ही राजेंद्र भारत गैस वितरक एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ नजर आई। यहां भी लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए किसी तरह सिलिंडर प्राप्त करने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed