फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Erosion on Pidra bridge stopped by filling soil in sack

Deoria News: बोरी में मिट्टी भरकर रोक रहे पिडरा पुल पर कटान

Wed, 17 May 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Erosion on Pidra bridge stopped by filling soil in sack
पिड़रा पुल के एप्रोच पर कटान रोकने को जारी है कार्य
कहीं नर्क ना बन जाए दोआबा के दो लाख लोगों की जिंदगी
विज्ञापन

आवागमन रुका तो बरसात में टापू बन जाएंगे 52 गांव
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। तीन दिन से पिड़रा पुल के एप्रोच पर हो रहे कटान को रोकने के लिए जद्दोजहद कर रहे प्रशासन की लापरवाही से दोआबा के दो लाख लोगों की जिंदगी नर्क बन सकती है। यहां कटान रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग बोरी में मिट्टी डाल कर स्लैब बना रहा है, हालांकि मिट्टी के ढेर के सहारे कटान रोकना मुश्किल लग रहा। बरसात के पहले एप्रोच दुरुस्त नहीं हुआ तो दोआबा के 52 गांव टापू बन जाएंगे।
सोमवार की दोपहर पिड़रा पुल का एप्रोच धंसने से आवागमन बाधित हो गया। पुल से हल्के वाहन सहित पैदल लोगों की आवाजाही शुरु हो गई, लेकिन लोडेड वाहन ले जाने पर रोक लगी है। बीते वर्ष सितंबर माह में पुल का एप्रोच धंसने से आठ से बड़े वाहनों के आने-जाने पर रोक लगी है। चौराहे के व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है, यहां व्यवसायियों को अतिरिक्त भाड़ा देकर सामानों को दुकान तक मंगाना पड़ रहा है। एक सप्ताह ही लोडेड वाहनों के चलने पर एप्रोच धंस गया। करीब दो करोड़ रुपये खर्च करने के बाद पिड़रा पुल का एप्रोच ठीक नहीं हो गया। एप्रोच में बंधों की सुरक्षा में लगे पेड़ की टहनिया भी बर्बाद कर दी गईं। गोर्रा नदी यू-टर्न लेकर सीधे पुल के खंभों पर ठोकर मार रही है। नदी के कटान को देख पिड़रा गांव के लोग भी दहशत में हैं। एप्रोच के आगे पिड़रा गांव की आबादी पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

------
बोले दोआबावासी- बिना बोल्डर पिचिंग के नहीं बच पाएगा पुल का एप्रोच
पचलड़ी के व्यापारी ऋषिकेश सिंह ने कहा कि बिना बोल्डर पिचिंग के पुल के एप्रोच को बचाने के प्रयास किया जा रहा है। सरकारी धन से बोरी से मिट्टी डाल कर पुल बचाने का नहीं, बल्कि ठेकेदारों को कमाने का जरिया बताया जा रहा है। बीते साल दहशरा, दीपावली और छठ पूजा पर पुल से आवागमन नहीं होने पर व्यापारी प्रभावित रहा। इस बार लग्न में बड़ी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगने से नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि पुल का एप्रोच दरकने से अक्सर आवागमन बंद हो जा रहा है। दोआबा के लोगों को गेहूं क्रय केंद्रों तक पहुंचाने में दिक्कते आ रही है। करीब चालीस किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर लोडेड वाहन अन्य जिलों को जा रहे है, जिससे व्यापारियों को अधिक ढुलाई देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed