फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   EO gives notice to contractor after drain wall collapses

Deoria News: नाले की दीवार ध्वस्त होने पर ईओ ने ठेकेदार को दिया नोटिस

Wed, 04 Oct 2023 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
EO gives notice to contractor after drain wall collapses
देवरिया। नगर पंचायत तरकुलवा के वार्ड नंबर 14, मीराबाई नगर में गल्ला मंडी से मुख्य सड़क तक बना नाला पहली बरसात में ही जगह-जगह ध्वस्त हो गया। बनने के एक माह के भीतर नाले की दीवार ध्वस्त होने की जानकारी होने अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने घटिया सामग्री का प्रयोग करने को लेकर संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया है। कहा कि काम में सुधार नहीं हुआ तो काली सूची में डाल दिया जाएगा। वहीं, जेई सूर्य प्रताप सिंह को टूटी दीवार मानक के अनुसार निर्माण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

तरकुलवा नगर के मीराबाई वार्ड में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत मंडी मोड़ से मुख्य सड़क तक लगभग 14 लाख रुपए की लागत से 200 मीटर नाला निर्माण कराया गया था। नाला निर्माण के समय ही तरकुलवा के पूर्व प्रधान शिवशंकर यादव, धर्मराज यादव सहित स्थानीय लोगों ने इसके निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट और मानक के विपरीत मसाले के प्रयोग का आरोप लगाया था। धर्मराज यादव ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर शिकायत दर्ज कराई था। इसके बावजूद मानक की धज्जियां उड़ाकर नाले का निर्माण कराया गया। शनिवार को पहली बरसात में ही नाले की दीवार टूटकर ध्वस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed