फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ensure that children living in the children's home do not face any difficulties.

Deoria News: बालगृह में रहने वाले बच्चों को न होने पाए कोई परेशानी

Fri, 12 Jun 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ensure that children living in the children's home do not face any difficulties.
देवरिया। जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह, डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने बृहस्पतिवार को बालगृह (बालक) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां आवासित बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, आवास, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की कॉपियां देखकर उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया। अधिकारियों ने बच्चों के रहने की व्यवस्था, बिस्तर, भोजन और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिला जज, डीएम और एसपी ने बालगृह प्रशासन को निर्देश दिए कि बच्चों की देखभाल और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता हो तो तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बालगृह अधीक्षक को निर्देश दिए कि संस्थान की व्यवस्थाएं हमेशा सुव्यवस्थित बनी रहें और वहां रह रहे बच्चों को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed