फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Encroachments are being removed for road widening, business will increase with speed.

Deoria News: सड़क चौड़ीकरण के लिए खुद हटाने लगे अतिक्रमण, रफ्तार के साथ बढ़ेगा कारोबार

Mon, 23 Mar 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Encroachments are being removed for road widening, business will increase with speed.
मार्ग के निर्माण का काम शुरू।
देसही देवरिया। दो जिलों को जोड़ने वाले देवरिया-हाटा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सात मीटर लंबी इस सड़क को 10 मीटर किया जा रहा है। चौराहों पर सड़क के दोनों तरफ लोग अपना अतिक्रमण स्वत: हटाने लगे हैं, जिससे कि निर्माण में दिक्कत न हो। लोगों का कहना है कि इस सड़क के चौड़ीकरण से रफ्तार के साथ-साथ कारोबार भी बढ़ेगा। देवरिया शहर के पुरवा तिराहे से निकलकर कुशीनगर जिले के हाटा कस्बे तक जाने वाली सड़क 25 किलोमीटर लंबी है। इसका पांच किलोमीटर हिस्सा कुशीनगर में है। इस मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग के पास है। यह मार्ग जिले को लखनऊ-गोरखपुर-गोपालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जोड़ता है।
विज्ञापन

सड़क वर्तमान में सात मीटर चौड़ी है। अब दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर और चौड़ा होगा, जिससे इसकी कुल चौड़ाई 10 मीटर हो जाएगी। चौराहों पर दोनों तरफ एक-एक मीटर इंटरलॉकिंग होने के साथ ही जलनिकासी के लिए दोनों तरफ नालियां बनाई जाएंगी। जहां पुल या पुलिया सकरे हैं, उन्हें चौड़ा भी किया जाएगा। इस सड़क को चौड़ करने के लिए बिजली के खंभों को भी हटाया जाएगा। चौड़ीकरण में आ रहे पेड़ों को भी काटा जाएगा। इसके लिए पेड़ों पर निशान लगाया जा रहा है। इसके बाद पर्यावरण विभाग से इसकी एनओसी ली जाएगी। सड़क के दोनों तरफ चौराहों पर दुकानदारों ने अपना सामान रखने के लिए टिनशेड, एस्बेस्टस या प्लास्टिक से अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है। इसे संबंधित दुकान स्वयं हटाकर अपनी व्यवस्था को निर्माण की जद से बाहर करने में जुटे हैं। निर्माण कार्य शुरू होने से वेदव्यास सिंह, हरिकेश यादव, नरेंद्र उपाध्याय, राजेश रावत, भोलू राय, डॉ. राकेश सिंह, अनिल मद्धेशिया, सागर प्रसाद आदि स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed