{"_id":"65b2ce1176d587d0fd0eae94","slug":"encroachment-in-dawa-mandi-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-118123-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा मंडी : 30 फीट की सड़क रह गई केवल 10 फीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा मंडी : 30 फीट की सड़क रह गई केवल 10 फीट
Fri, 26 Jan 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
तिलक रोड पर अतिक्रमण के चलते लगा जाम।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सड़क को बना दिया जाता है वाहन स्टैंड, पूरे दिन लग रहा जाम
...फोटो समाचार
अतिक्रमण के चलते 30 फीट की सड़क कई जगह 10 फीट भी नहीं बची
सामान ढोले वाले वाहनों के आने जाने का भी नहीं बचता है रास्ता
शहर का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है यह बाजार, हर रोज हजारों लोगों व दोपहिया वाहनों का होता है आना-जाना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हर दिन करोड़ाें का टर्नओवर देने वाली जिले की दवा मंडी वर्तमान में अतिक्रमण की शिकार है। इससे दवा व्यापारियों के अलावा ग्राहकों व राहगीरों को दिक्कतें होती हैं। हर दिन जाम यहां की नियति बन चुकी है। समस्या को जानते हुए भी जिम्मेदारों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
शहर के तिलक रोड में जिले की दवा मंडी है। हर दिन यहां बाहर से और स्थानीय व्यापारी आते हैं, लेकिन मुख्य मार्ग पर ही अतिक्रमण के चलते लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। कुछ दुकानदारों ने आधी सड़क पर कब्जा कर रखा है। इससे शहर के व्यावसायिक केंद्र माने जाने वाले इस बाजार की करीब 30 फीट की सड़क कहीं कहीं मात्र 10 फीट ही बचती है।
मनमानी इस कदर है कि कुछ दुकानदारों ने फुटपाथ कब्जाने के अलावा सड़क पर भी दुकान सजा दी है। इससे बाजार करने आए लोगों व दोपहिया वाहन चालकों को हर रोज दिक्कतें होती हैं। ऐसे में तो हर रोज यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मालवाहक वाहन और ठेले वाले हर रोज में जाम में फंस रहे हैं। इस मार्ग पर लोगों व दोपहिया व मालवाहकों का बड़ी संख्या में हर दिन आना-जाना होता है। जिले के ग्रामीण इलाकों से फुटकर दवा के दुकानदार यहां खरीदारी करने आते हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर 2:20 बजे इस मार्ग से गुजरते समय राहगीरों की परेशानी साफ दिखी। कोतवाली रोड से जैसे ही इस मार्ग पर आए तो 100 मीटर तक सड़क 30 फीट की दिखी।
जैसे-जैसे आगे बढ़े मुख्य सड़क पर ही दोपहिया वाहनों के खड़े होने से यह सिमट कर 10 फीट ही रह गई थी। थोड़ा और आगे बढ़े तो सड़क केवल पांच फीट ही नजर आई। कोतवाली रोड से छहमुखी चौराहे तक करीब 300 मीटर वाले तिलक रोड से गुजरना लोगों के लिए तकलीफदेह ही साबित होता दिखा।
खरीदारी करने परिवार के संग आ गए तो बाइक कहां खड़ी की जाए, यह सोचना पड़ेगा। राहगीर या बाइक सवार कैसे आएंगे-जाएंगे। इस बात से अतिक्रमण करने वालों का कोई सरोकार नहीं दिखा।
दवा विक्रेता समिति की मांग को कर दिया जाता है अनसुना
दवा मंडी के व्यापारी भी सड़क पर अतिक्रमण की समस्या से पीड़ित हैं। सुविधाएं नहीं मिलने से कई यहां से हटकर अन्य बाजार में दुकान खोल लिए हैं। दवा विक्रेता समिति के जिलाध्यक्ष मनोज गौड़ व महामंत्री प्रवीन केडिया ने बताया कि दवा मंडी में थोक की करीब 100 दुकानें हैं। हर रोज यहां एक करोड़़ से अधिक का व्यवसाय होता है। व्यापारियों को सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दिया जाता। जिला उद्योग बंधु की बैठक में इसे कई बार उठाया जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।
स्पीकअप
तिलक रोड की 30 फीट की सड़क पर जगह-जगह वाहन स्टैंड बना दिया गया है। इससे ठेले वाले इसमें बमुश्किल घुस पाते हैं। ऐसे में माल मंगाने वाले व्यापारी परेशान होते हैं। यह शहर का प्रमुख बाजार है। इधर, दुकानों के सामने ही आधी सड़क पर कई लोगों ने दुकान आगे तक बढ़ा ली है। इससे सड़क 10 फीट ही बच रही है।
सागर वर्मा, नई बाजार
तिलक रोड में कुछ लोगों के अतिक्रमण का खामियाजा ग्राहकों व और गुजरने वालों को उठानी पड़ती है। ऐसे में इस बाजार से गुजरने में जाम में फंसने का डर बना रहता है। इस मार्ग में सड़क बची ही कहां हैं, हर दिन जाम से जूझते लोगों को यहां देखा जा सकता है। कभी-कभी दो बाइक वालों का इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
-राजू, तिलक रोड
तिलक रोड पर बहुत ज्यादा अतिक्रमण हो चला है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से दवा खरीदने वाले मुख्य सड़क पर ही बाइक खड़ी कर देते हैं। इस मार्ग पर कई व्यवसायियों के मकान भी हैं। दवा मंडी का यह हाल देख तकलीफ होती है।
-अनूूप कानेाडिया, दवा व्यवसायी
तिलक रोड में एक बार आप जाम में फंस गए तो 15 से 20 मिनट निकलने में लग जाएंगे। दुकानदारों ने आगे बढ़कर दुकानें सजा ली हैं। उन्हें राहगीरों व वाहन चालकों की तकलीफ से कोई मतलब नहीं है। ऐसे में लोगों पर यातायात पुलिस को कार्रवाई क्यों नहीं करती।
-बजरंगी मिश्रा, कोतवाली रोड
कोट
शहर के प्रमुख बाजारों की सड़क पर अतिक्रमण की शिकायतें हैं। नगरपालिका क्षेत्र की किसी भी सड़क पर अतिक्रमण करना अपराध की श्रेणी में आता है। तिलक रोड में संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी वह अवैध कब्जा नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका