फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   encroachment demolished from public land

प्रशासन ने कृषि कल्याण केंद्र की भूमि से अतिक्रमण हटवाया

Sat, 10 Apr 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
encroachment demolished from public land
प्रशासन ने कृषि कल्याण केंद्र की भूमि से अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

लार। राजकीय बीज गोदाम की जमीन के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी व कृषि विभाग के अधिकारियों ने नगर पंचायत की भूमि से शनिवार को अतिक्रमण हटवा दिया। इस भूमि पर वर्षों से टिन शेड डाल कर नौ लोग रह रहे थे। लोगों का कहना है कि उन लोगों ने भूमि का पट्टा कराया है। बावजूद बिना किसी सूचना के प्रशासन ने उन्हें उजाड़ दिया। अतिक्रमण हटाए जाने से नाराज लोगों ने नारेबाजी की।

राजकीय बीज गोदाम बनवाने के लिए नगर पंचायत ने इंद्रानगर वार्ड में कृषि विभाग को भूमि उपलब्ध करा दी। उस पर कुछ लोगों का कब्जा था। कृषि विभाग के अधिकारियों ने डीएम को पत्र लिखकर कब्जा हटवाने की मांग की थी। शुक्रवार को डीएम ने कब्जा हटवाने का एसडीएम को निर्देश दिया। एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल के निर्देश पर पहुंचे ईओ राजन नाथ तिवारी, हल्का लेखपाल, कृषि विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाने की कोशिश की। लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों ने पुलिस बुला कर अतिक्रमण हटवा दिया। इससे नाराज रामसकल, परमहंस, बीरा, तारकेश्वर, कन्हैया, गंगासागर, सुरेश, किताब, रवींद्र का कहना है कि हम लोग तीन पुश्तों से रहते हैं। हमारा पट्टा है। बिना किसी सूचना के अतिक्रमण हटवाना गलत है। नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ईओ राजन नाथ तिवारी ने बताया कि पट्टा खारिज हो गया है। डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटवाया गया है। यहां बीज गोदाम बनेगा। एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि डीएम के आदेश पर कृषि कल्याण केंद्र की भूमि से कब्जा हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed