फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Emphasis on adopting cultivation of horticultural crops, two-day agricultural seminar begins

Deoria News: औद्यानिक फसलों की खेती अपनाने पर जोर, दो दिवसीय कृषि गोष्ठी शुरू

Fri, 13 Mar 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on adopting cultivation of horticultural crops, two-day agricultural seminar begins
देवरिया। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बृहस्पतिवार को राजकीय पौधशाला भुजौली परिसर में दो दिवसीय कृषक गोष्ठी व सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। पहले दिन जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह ने उपस्थित किसानों, अधिकारियों और अतिथियों का स्वागत किया तथा विभागीय योजनाओं और गोष्ठी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उद्यान निरीक्षक पत्रिका सिंह और सहायक उद्यान निरीक्षक रणजीत यादव ने किसानों को आधुनिक औद्यानिक तकनीकों और नई खेती पद्धतियों को अपनाने के लाभ बताए। प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र चौहान ने फूलगोभी की खेती, अमित जायसवाल ने मशरूम उत्पादन से अधिक आय के तरीके तथा वीरेंद्र मौर्य ने थाई पिंक अमरूद व जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। मंडी सचिव दिवाकर उपाध्याय ने किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने और आपूर्ति शृंखला प्रबंधन के बारे में बताया।
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर के प्रतिनिधि अनुज कुमार तिवारी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 35 प्रतिशत तक सब्सिडी तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed