फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   emergency shift in mch wing

अब एमसीएच विंग में शिफ्ट होगी इमरजेंसी, टीकाकरण व कोरोना जांच

Mon, 30 Aug 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
emergency shift in mch wing
अब एमसीएच विंग में शिफ्ट होगी इमरजेंसी, टीकाकरण व कोरोना जांच
विज्ञापन

- अस्पताल परिसर में भीड़ को देखते हुए बनाई गई योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी, वैक्सीनेशन तथा कोविड-19 जांच का कार्य अब एमसीएच विंग में होगा। इन्हें शिफ्ट करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भीड़ तथा संभावित तीसरी लहर को देखते यह निर्णय लिया है। इससे मरीजों व तीमारदारों को सहूलियत होगी। सब कुछ ठीक रहा तो यह एक सप्ताह के अंदर शिफ्टिंग कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू मोहन सिंह जिला अस्पताल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लोग आते हैं। प्रतिदिन औसतन एक हजार मरीज इलाज कराते हैं। उनके साथ तीमारदार भी रहते हैं, जिससे अस्पताल में लोग एक-दूसरे से सटे रहते हैं। वहीं कोविड-19 टीकाकरण केंद्र तथा कोविड-19 जांच भी होता है। यहां भी लोगों की भीड़ रहती है। इमरजेंसी से लेकर अस्पताल परिसर में दोपहिया व चार पहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह तक नहीं मिलती है। भीड़ के कारण मरीजों तथा तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं संभावित तीसरी लहर भी मंडरा रही है। इससे मुकाबला के लिए स्वास्थ्य विभाग जहां तैयारी कर रहा है वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल परिसर से भीड़ को कम करने के लिए कार्य योजना बनाया है। इसके तहत इमरजेंसी, टीकाकरण तथा कोविड-19 जांच की व्यवस्था एमसीएच विंग में होगी। वहां पर्याप्त जगह होने के कारण मरीजों को इलाज कराने में सहूलियत होगी। साथ ही वाहन खड़ा करने तथा कोविड-19 जांच व टीकाकरण कार्य भी आसानी से हो सकेगा। एक सप्ताह के अंदर इमरजेंसी सहित अन्य कार्य एमसीएच विंग में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इमरजेंसी में प्रतिदिन आते हैं डेढ़ से दो सौ मरीज
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चौबीस घंटे इलाज होता है। यहां प्रतिदन औसतन डेढ़ से दो मरीज आते हैं। इनमें तकरीबन नब्बे मरीजों को भर्ती किया जाता है। वहीं करीब दो सौ से अधिक लोगों की प्रतिदिन कोविड-19 जांच होती है। एक व्यक्ति अपने साथी के साथ आता है। इमरजेंसी के सामने एंटीजन टेस्ट के लिए भीड़ रहती है वहीं पर्ची काउंटर के बगल में आरटीपीसीआर जांच के लिए पंजीकरण कार्य होता है, यहां भी कतार रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआईसीयू के बगल में होता है वैक्सीनेेशन
जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड के बगल में कोरोनारोधी वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया है। यहां विदेश जाने वालों तथा अन्य लोगों को टीका लगता है। टीकाकरण के लिए केंद्र पर पुरूष की दूर तक दो लाइन के अलावा महिलाओं की अलग कतार होती है। लोग एक-दूसरे से सटे कतार में खड़े रहते हैं। भीड़ के चलते मरीज, तीमारदार व चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी को पीआईसीयू में जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।

अस्पताल परिसर में भीड़ होने के चलते दिक्कत हो रही है। इसे देखते हुए एमसीएच विंग में इमरजेंसी को शिफ्ट करने की योजना है। साथ ही कोविड-19 जांच तथा वैक्सीनेशन कार्य भी एमसीएच विंग में होगा, जिससे भीड़ कम हो सके। इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही एमसीएच विंग में इमरजेंसी, कोविड-19 जांच व वैक्शीनेशन कार्य शुरू हो जाएगा।
- डॉ. एएम वर्मा, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed