फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity system faltered due to rain, faults occurred at more than a hundred places

Deoria News: बारिश से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, सौ से अधिक जगहों पर हुए फाल्ट

Sat, 12 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity system faltered due to rain, faults occurred at more than a hundred places
देवरिया। तीन दिन से हो रही रिमझिम बारिश के कारण जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर सौ से अधिक फाल्ट की शिकायत आई। सबसे ज्यादा परेशानी शहरवासियों को हो रही है। करीब एक चौथाई मोहल्ले में लो वोल्टेज व फाल्ट की समस्या से उपभोक्ता कई दिनों से जूझ रहे हैं। शहर के भटवलिया उपकेंद्र से जुड़े 90 गांवों की बिजली बृहस्पतिवार की रात 11 बजे से शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक गायब रही। पुरवा उपकेंद्र से करीब 130 गांवों की बिजली रात में नौ बजे से सुबह तक गायब रही। यहां पर इनकमिंग फीडर में खराबी आ गई थी। जबकि कुछ जगहों पर ट्रांसफार्मर जलने से दिक्कत आई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दानोपुर में रातभर में नौ बार बिजली कटी। वहीं मंगलमपुरम में करीब 25 घरों की बिजली फाल्ट के चलते पूरी रात गुल रही। देवरिया खास स्थित भगवान चौराहा, रामगुलाम टोला पूर्वी, अंबेडकर नगर रेलवे लाइन किनारे, साकेत नगर, चकियवा, भटवलिया, चटनी गड़ही मोहल्ला, अबूबकर नगर, बीएसएनएल आफिस के पीछे के मोहल्ले में बिजली की आवाजाही के चलते उपभोक्ता परेशान रहे। सुबह बिजली न रहने से पानी की टंकियां नहीं भर पाईं। आरओ प्लांट नहीं चल पाए। जिससे पानी के लिए लोग तरस गए। देवरिया खास मोहल्ला निवासी ऋषिकेश ने बताया कि सुबह सात बजे लाइट कटी और दोपहर में 12 बजे आई। कठिनइया निवासी राजन सिंह ने बताया कि रात में 11 बजे लाइट भगी और सुबह आठ बजे आई। सकरापार निवासी संदीप ने बताया कि पूरी रात लाइट नहीं रही है। सुबह आठ बजे आई है।
विज्ञापन

--------------

नगर व क्षेत्र में विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी


भाटपाररानी। नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलना पड़ रही है। बिजली गुल होने के बाद यह पता नहीं होता है कि फिर कब आएगी। दिन हो या रात लोगों को अघोषित बिजली कटौती का भय सताता रहता है कि पता नहीं बिजली कब गुल हो जाए। विद्युत कटौती के कारण लोगों की दिनचर्या खराब हो गई है। गर्मी में छोटे बच्चे, महिला व बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों पूर्व लगाए गए तार जर्जर हो चुके हैं। जिससे आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। ऐसे में लोगों के लिए और मुसीबत खड़ी हो जाती है। गर्मी के मौसम में लोग दिन तो किसी तरह काट लेते हैं, लेकिन रात में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। उपनगर के राहुल ,अशोक कुमार सत्यदेव, कृष्णा, आशीष, नागेंद्र, संजय, गुड्डू आदि ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती मुसीबत बन गई है।उमसभरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों ने इस व्यवस्था को ठीक करने की मांग की है। एसडीओ कांता नाथ पांडेय ने कहा कि जो बिजली मिलती है उसे सुचारू रूप से संचालित किया जाता है। फाल्ट होने पर आपूर्ति बंद करनी पड़ती है ताकि उसे जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

------------------
दो सप्ताह से जला 63 केवीए ट्रांसफार्मर, अंधेरे में ग्रामीण
देवरिया। विकासखंड रामपुर कारखाना की ग्राम पंचायत सिरसिया नंबर एक के महदेवा बाजार में 63 केवीए का लगाया गया ट्रांसफार्मर विगत दो सप्ताह पूर्व जल गया। अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। जिससे ग्रामीणों को अंधेरे एवं उमस भरी गर्मी में रहना पड़ रहा है। महदेवा बाजार की कुल आबादी 500 के लगभग है। जिसके लिए चौराहे पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। जो आपूर्ति के दौरान दो सप्ताह पूर्व धू धू करके जल गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभाग को दी । ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक सहित विभाग को दी ।लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अवर अभियंता इरफान अंसारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ट्रांसफार्मर जला है अभी तक स्टोर में नया ट्रांसफार्मर नहीं है। ज्यों ही उपलब्ध होगा ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed