फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity supply to two hundred villages was disrupted

Deoria News: बीस घंटे बाधित रही दो सौ गांवों की बिजली आपूर्ति

Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to two hundred villages was disrupted
लाइन मैन के झुलसने पर विद्युत उपकेंद्र छोड़कर फरार थे कर्मचारी
विज्ञापन


भाटपाररानी। विकास खंड बनकटा के गजहड़वा विद्युत उपकेंद्र से संचालित दो सौ गांव के लोगों को रविवार की रात्रि में बीस घंटे अंधेरे में गुजारना पड़ा। एक दिन पूर्व लाइनमैन के झुलसने पर विद्युत कर्मी उपकेंद्र छोड़कर फरार हो गए थे।
शाम करीब पांच बजे बनकटा थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव में लाइनमैन दीपक सिंह फाल्ट ठीक करने गए थे। पोल पर काम करने के दौरान तार में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए और पोल से गिर गए थे। जिसकी सूचना मिलने पर बिजली घर में तैनात कर्मचारी बवाल होने के डर से फरार हो गए। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे 200 गांवों में पूरी रात अंधेरा रहा।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह जब कर्मचारियों ने बिजली बहाल करने का प्रयास किया तो कुछ स्थानीय लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई करने तक आपूर्ति बंद करने की बात करने लगे। हालांकि लोगों के समझाने के बाद सोमवार को दोपहर में आपूर्ति बहाल कर दिया गया। एसडीओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि लोगों को समझा कर आपूर्ति बहाल कराया। कहा कि जो दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed