{"_id":"6910ea3431448d5c9708867d","slug":"electricity-supply-to-250-villages-was-disrupted-for-six-hours-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-167444-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छह घंटे गुल रही 250 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छह घंटे गुल रही 250 गांवों की बिजली
Mon, 10 Nov 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। रविवार को क्षेत्र के 250 गांवों की बिजली छह घंटे तक गुल रही। सुबह करीब सात बजे गुल हुई बिजली दोपहर एक बजे आई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं निगम के कर्मचारियों ने बताया कि रोस्टिंग कटौती हुई थी।
खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के स्थानीय कस्बा, परसिया मिश्र, भरौली, बैरौना, एकडगा, मुसैला, बड़हरा, बीरपुर मिश्र, बीजापुर झंगटौर, नूनखार, सिसई, मंगराईच बैदौली, सुकरौली, बरसाथ समेत 250 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। इन दिनों आपूर्ति का आलम यह है कि दिन दिनभर रोस्टिंग कटौती का खेल चल रहा है। जब भी उपभोक्ता उपकेंद्र पर फोन कर जानकारी ले रहे हैं तो निगम के कर्मचारी बता रहे हैं रोस्टिंग कटौती हुई है। बिजली कब आएगी और जाएगी इसका कोई शेड्यूल नहीं है।
रविवार को सुबह सात बजे गुल हुई बिजली दोपहर एक बजे बाद आई। उपभोक्ताओं ने आपूर्ति में सुधार की मांग की है। साथ ही चेताया है कि अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ तो उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जेई सोनू कुमार ने बताया कि रोस्टिंग कटौती से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। स्थानीय स्तर से कोई कटौती नहीं की जा रही है।