फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity supply to 250 villages was disrupted for nine hours, people were troubled in the heat

Deoria News: नौ घंटे गुल रही 250 गांवों की बिजली, गर्मी में परेशान रहे लोग

Tue, 19 Aug 2025 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 250 villages was disrupted for nine hours, people were troubled in the heat
खुखुंदू। उमसभरी गर्मी में सोमवार को दिनभर क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की बिजली गुल रही। जिससे क्षेत्र में हाहाकार मच गया। विद्युत उपकेंद्र में 11 हजार इनकमिंग फीडर का केबल ब्लास्ट होने से आपूर्ति ठप रही। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि सुबह नौ बजे रोस्टिंग कटौती हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर में जैसे आपूर्ति शुरू हुई केबल ब्लास्ट हो गया। नतीजा क्षेत्र में स्थापित बैंकों, स्कूलों और थाने में लगे इन्वर्टर समेत अन्य उपकरण भी जवाब दे गए। निगम के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद शाम छह बजे जाकर आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र से बैदौली, नूनखार, सोनबरसा और गड़ेर फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के 250 गांवों के करीब 15 लाख आबादी को आपूर्ति की जाती है। सोमवार सुबह में गुल हुई बिजली दिनभर गायब रही। जब उपभोक्ताओं के घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए तो उनकी बेचैनी बढ़ने लगी। इसके बाद निगम के कर्मचारियों के मोबाइल की घंटियां लगातार बजने लगी। निगम के कर्मचारियों ने फिर बताया कि उपकेंद्र में 11 हजार के इनकमिंग फीडर का केबल दोपहर में ब्लास्ट कर गया। जिससे आपूर्ति प्रभावित हो गई। वैसे तो रोजाना दिनभर रोस्टिंग कटौती में ही चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed