{"_id":"69516ed3e7faa0139d0adaee","slug":"electricity-pole-breaks-power-supply-to-the-area-disrupted-for-12-hours-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-171219-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली का खंभा टूटा, 12 घंटे ठप रही इलाके की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली का खंभा टूटा, 12 घंटे ठप रही इलाके की बिजली आपूर्ति
Sun, 28 Dec 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
कपरवार। स्थानीय चौराहा स्थित रामजानकी मार्ग के निकट शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूट कर गिर गया। संयोग रहा कि कोई दुर्घटना नहीं हुई।
विद्युत पोल टूटकर गिरने से रात भर गांव की बिजली गुल रही। रविवार को दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। कपरवार स्थित रामजानकी मार्ग पर एक निजी विद्यालय के निकट विद्युत निगम की ओर से आपूर्ति के लिए पोल लगाया गया है। जिससे पूरब टोला के लोगों को आपूर्ति दी जाती है। लोगों के अनुसार रात में तेज और अनियंत्रित वाहन ने पोल में टक्कर मार दिया, जिससे पोल गिर गया। जोरदार आवाज सुनकर कुछ लोग घरों से बाहर आ गए। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण चिंगारी फूटने लगी। हालांकि चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। किसी तरह लोगों ने आपूर्ति बंद कराया। जेई रामरतन ने बताया कि विद्युत पोल की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।