फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity of 250 villages remained cut off for 13 hours due to insulator puncture.

Deoria News: इंसुलेटर पंचर होने से 13 घंटे गुल रही ढाई सौ गांवों की बिजली

Sun, 24 Sep 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 250 villages remained cut off for 13 hours due to insulator puncture.
खुखुंदू। क्षेत्र के बहादुरपुर के पास 33 केवी लाइन का इंसुलेटर पंचर होने और मुसैला के पास यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से 13 घंटे तक ढाई सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार आधी रात में हुए फाल्ट को कर्मचारियों ने शनिवार दोपहर बाद दुरुस्त किया। क्षेत्र के लोगों को शुक्रवार की रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

सलेमपुर 132 केवीए ट्रांसमिशन से खुखुंदू बिजली घर को सप्लाई आती है। यहां चार फीडरों के माध्यम से खुखुंदू, परसिया मिश्र, बैरौना, मुसैला चौराहा, नूनखार, सिसई, पड़री, सोनबरसा, एकडंगा, बरसात, बीरपुर मिश्र सहित करीब ढाई सौ गांवों को आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार आधी रात के करीब 33 केवी लाइन पर मुसैला के पास यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे बहादुरपुर के पास इंसुलेटर भी पंचर हो गया। पूरी रात ढाई सौ गांवों में अंधेरा छाया रहा। निगम के कर्मचारियों ने 13 घंटे बाद शनिवार दोपहर करीब दो बजे फाल्ट दूर किया किया और आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान घरों और प्रतिष्ठानों में लगे बिजली के उपकरण दिखावा बन गए थे। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। जेई उमेश चंद का कहना है कि 33 हजार विद्युत तार पर पेड़ गिरने से बहादुरपुर के पास इंसुलेटर पंचर हो गया था। उसे बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed