फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electricity disturb upto 10 hours

दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली दस घंटे गुल

Sun, 24 Jul 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
electricity disturb upto 10 hours
दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली दस घंटे गुल
विज्ञापन

पैनल ब्लास्ट होने से रामलीला मैदान के दो फीडर से होने आपूर्ति रही ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के रामलीला मैदान उपकेंद्र का पैनल ब्लास्ट होने से करीब दस हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली दस घंटे तक गुल रही। रविवार की दोपहर तक खराबी ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
रामलीला मैदान उपकेंद्र के भुजौली और रेलवे रोड फीडर पर पैनल करीब भोर में 3:30 बजे ब्लास्ट कर गया। इससे भुजौली कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी अबूबकर नगर, तहसील रोड, गोरखपुर रोड की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार की सुबह बिजली निगम के इंजीनियर और कर्मचारी पैनल में आई गड़बड़ी को ठीक करने में जुट गए। दोपहर में करीब 1:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके कारण दस हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फोटो
तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र में घुसा नहर का पानी, 200 गांवों बिजली आपूर्ति ठप
देवरिया। नहर के टूटने से शनिवार की रात में विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा में पानी भर गया है। इससे उपकेंद्र से जुड़ों दो सौ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पानी निकालने के लिए पंपिग सेट लगाया गया है। रविवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की देर रात में खजुरिया राजवाहा तरकुलवा पावर हाउस के सामने टूट गया। इससे पानी बिजली घर के अंदर घुसने के साथ ही कंट्रोल रूम में घुस गया। संयोग रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसके चलते बिजली कर्मचारियों ने आनन-फानन उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कर दी। इससे उपकेंद्र के तहत आने वाले लगभग 200 गांवों में रहने वाली पचास हजार की आबादी की आपूर्ति सुबह से ही ठप है।
विद्युत निगम के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि रात को नहर का बंधा टूटने से पानी उपकेंद्र के भीतर भर गया। इसकी सूचना गंडक विभाग को दी गई है। गंडक विभाग के कर्मचारी नहर के बंधे को बांध रहे हैं। उसके बंध जाने के बाद पंपिंग सेट से पानी निकालकर आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
फोटो
कृषिमंत्री पहुंचे उपकेंद्र, बंद फीडर को अपने सामने कराया चालू
देवरिया। प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार रात को तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। वहां लगे फीडरों और आपूर्ति का हाल जाना। उन्होंने बंद फीडर अपने सामने चालू करा आपूर्ति बहाल कराई। कुछ तकनीकी खामियां भी दूर कराईं। एसडीओ और अवर अभियंता को नियमित पेट्रोलिंग तथा उपकेंद्र पर रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री शनिवार की रात अचानक तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए फीडरों का एक-एक कर हाल जाना। बंजरिया फीडर की आपूर्ति बंद होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने वहीं कुछ समय बैठकर बंद बंजरिया फीडर को चालू कराया। इस दौरान गढ़रामपुर और तरकुलवा फीडर में ट्रिपिंग हो गई, जिसे अपने सामने ठीक कराया। कृषि मंत्री ने जेई संदीप कुमार को उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिकायतों को नजरअंदाज करने पर अफसरों को कार्रवाई के लिए चेताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राम अशीष गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी, सत्यम अंकित राव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed