{"_id":"663a9177de5af929590c0035","slug":"electricity-barred-of-75-villages-deoria-news-c-208-1-deo1004-125065-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच घंटे गुल रही 75 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच घंटे गुल रही 75 गांवों की बिजली
Wed, 08 May 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 08 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र के बहादुरपुर के पास एचटी तार पर आधी रात को गिर गया था यूकेलिप्टस का डाल
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। बहादुरपुर गांव के पास एचटी विद्युत तार पर यूकेलिप्टस की डाल टूटकर गिरने से पांच घंटे तक 75 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। सोमवार आधी रात में गुल हुई बिजली एक ही बार मंगलवार सुबह में आई। इससे गांवों में अंधेरा छाया रहा।
खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र से चार फीडरों के माध्यम से ढाई गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। तेज हवा के चलते सोमवार आधी रात में बहादुरपुर के पास यूकेलिप्टस की एक डाल टूटकर एचटी तार पर गिर गई। इससे बैदौली फीडर अंतर्गत आने वाले खुखुंदू, बहादुरपुर, मुसैला, बड़हरा, पड़री, बरसाथ एकडंगा कस्बा समेत जैतपुरा, जुआफर, मंगराईच, पड़री झिल्लीपार, सुरहा, खिरसर, बभनी, बरडीहा, सिसवार समेत तकरीबन 75 गांवों में अंधेरा छा गया। निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह में डाल हटाकर फाल्ट ठीक करते हुए आपूर्ति बहाल कराई। जेई उमेश चंद ने बताया कि रात होने से फाल्ट ठीक करने में अधिक समय लग गया। आपूर्ति बहाल हो गई है।