फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electric will barred upto 48 hours of 350 villages

Deoria News: 48 घंटे तक बंद रहेगी 350 गांवों की आपूर्ति

Fri, 19 Apr 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Apr 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
electric will barred upto 48 hours of 350 villages
कसया पॉवर हाउस में लगा 63 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर जला तरकुलवा उपकेंद्र की मेन आपूर्ति ठप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कसया पॉवर हाउस में स्थापित 63 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे जल गया। इससे तरकुलवा बिजली घर की 33 केवी मेन लाइन की आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति नहीं होने से उपकेंद्र के दर्जनों कस्बों और 350 गांवों की लगभग पांच लाख की आबादी को 48 घंटे तक अंधेरे में गुजारना पड़ सकता है।
तरकुलवा बिजली घर की 33 केवी मेन लाइन की आपूर्ति कुशीनगर जिले के 132 केवीए कसया पॉवर हाउस से होती है। इससे इस उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर व बंजरिया फीडरों के सहारे तरकुलवा व पथरदेवा नगर समेत 350 गांवों की बिजली की आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार को दोपहर में कसया पॉवर हाउस पर लगा 63 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर अचानक फुंक गया। 80 मीट्रिक टन वजन का बड़ा व भारी ट्रांसफाॅर्मर के जल जाने से नगर-देहात सभी क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि 63 केवीए ट्रांसफाॅर्मर जलने से कम से कम 48 घंटे बाद ही आपूर्ति चालू होने की संभावना है। मेन लाइन के ट्रांसफाॅर्मर के जलने से तरकुलवा, पथरदेवा, कंचनपुर, गढ़रामपुर, मुण्डेरा बाबू, सोन्हुला रामनगर, बंजरिया, महुआपाटन, बालपुर श्रीनगर, नरायनपुर आदि कस्बों समेत 350 गांवों में परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे चुके हैं। पानी की टंकियां सूख गई हैं। उमस भरी गर्मी में लोगों को पंखा झलकर दिन-रात गुजारना पड़ रहा है।
उपकेंद्र के जेई संदीप कुमार ने बताया कि कसया पॉवर हाउस में लगा 63 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया है। इससे उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई है। आपूर्ति चालू होने में 36-48 घंटे तक लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed