{"_id":"66340080c0c5fe28b604e2e6","slug":"election-workers-trained-deoria-news-c-208-1-deo1004-124712-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मतदान प्रारंभ से मतदान समाप्त होने तक की प्रक्रिया से किया गया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मतदान प्रारंभ से मतदान समाप्त होने तक की प्रक्रिया से किया गया प्रशिक्षित
Fri, 03 May 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 03 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार.......
चौथे दिन प्रथम व द्वितीय पाली मिलाकर 39 कार्मिक रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोक सभा सामान्य चुनाव के सफल सम्पादन के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को कुल 18 कक्षों में प्रशिक्षित किया गया। प्रत्येक कक्ष में 2-2 मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया। पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी प्रथम को लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर मतदान प्रारंभ से मतदान समाप्त होने तक की प्रक्रिया से प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण में ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली की सही समझ, विभिन्न सांविधिक तथा असांविधिक प्रपत्रों को भरने का तरीका, सामग्री जिन पर विशेष ध्यान निविदत्त मतपत्र, मतदाता रजिस्टर, मतदाता सूची को चिह्नित करने के बारे में बताया गया।
प्रथम पाली में प्रशिक्षण के 600 कार्मिकों में 580 कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया, जबकि 20 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार द्वितीय पाली के प्रशिक्षण में 600 कार्मिकों में 581 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया, जबकि 19 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 39 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।