फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   election declared of vaccant one pradhan, 5 BDC and 4614 ward members

एक प्रधान, पांच बीडीसी और 4614 ग्राम पंचायत सदस्यों का होगा चुनाव

Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
election declared of vaccant one pradhan, 5 BDC and 4614 ward members
एक प्रधान, पांच बीडीसी और 4614 ग्राम पंचायत सदस्यों का होगा चुनाव
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उपचुनाव की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। जिले में एक ग्राम प्रधान, पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य व 4614 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर 12 जून को मतदान होगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसे लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।

पंचायत चुनाव के दौरान विकास खंड भागलपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कर्पूरी एकौना की प्रधान विमला देवी की मतगणना के दिन सुबह मौत हो गई थी। मतों की गणना के बाद विजयी घोषित हुई थीं। इसके चलते ग्राम पंचायत में फिर से प्रधान पद के लिए उपचुनाव होगा। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच वार्डों का चुनाव होगा। इसमें सलेमपुर विकास खंड में एक, लार में एक, गौरीबाजार में तीन बीडीसी के पद रिक्त हैं, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 4615 पद रिक्त हैं। इसके चलते कई ग्राम पंचायतों का गठन भी रुका हुआ है। इन पदों के लिए तीन जून से पर्चा की बिक्री होगी। छह जून को नामांकन दाखिल किया जाएगा, उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। सात जून को नाम वापसी व प्रतीक चिह्न आवंटन होगा। 12 जून को प्रात: सात से छह बजे तक मतदान होगा। 14 जून की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इस संबंध में जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय सुभाष सिंह ने बताया कि उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed