फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   election campain restricted during 10 pm to 6 am

रात दस से सुबह छह बजे तक नहीं होगा चुनाव प्रचार

Sun, 13 Feb 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
election campain restricted during 10 pm to 6 am
रात दस से सुबह छह बजे तक नहीं होगा चुनाव प्रचार
विज्ञापन

देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि रोड शो, साइकिल, बाइक, वाहन रैली तथा जुलूस पर प्रतिबंध लागू रहेंगे। पदयात्रा में सड़क की क्षमता के अनुरूप स्थानीय प्राधिकारी व जनपदीय प्राधिकारी की पूर्व अनुमति तथा निर्धारित संख्या में व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगी। डोर-टू-डोर प्रचार के लिए 20 व्यक्तियों की (सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर) अधिकतम संख्या पहले की तरह रहेगी। चुनाव प्रचार अब रात दस से सुबह छह बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। राजनीतिक पार्टियां, प्रत्याशी सुबह छह से रात दस बजे तक कोविड अनुरूप व्यवहार व प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए चुनाव प्रचार कर सकेंगे।

राजनीतिक दलों के लिए 50 प्रतिशत सीमा के तहत इंडोर मीटिंग तथा आउटडोर राजनीतिक मीटिंग खुली जगह पर मैदान की क्षमता का 50 प्रतिशत जैसी शर्तों का अनुपालन किया जाएगा। आउटडोर रैली निर्धारित जगह पर ही आयोजित की जाएगी। सभा स्थल पर एक से अधिक अंदर व बाहर जाने के स्थान होंगे। आयोजक कोविड मानक लागू करने के लिए पर्याप्त व्यक्तियों को स्थल पर तैनात करेंगे। जिला प्रशासन व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए एक नोडल अधिकारी को भी नामित करेगा। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों से चुनाव आयोग के निर्देशों का अनुपालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed