फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Elderly man's health deteriorates in Panchayat, dies

Deoria News: पंचायत में बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, मौत

Sat, 30 May 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 30 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Elderly man's health deteriorates in Panchayat, dies
रामपुर कारखाना। कस्बे की एक जमीन के पारिवारिक विवाद में शुक्रवार को पंचायत के दौरान विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। भटनी थाना क्षेत्र के डेनुसा शिवराजपुर टोला निवासी रामचंद्र यादव (65) चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत रामपुर कारखाना के आंबेडकर वार्ड स्थित जमीन को लेकर भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत के बाद बंटवारा भी हुआ, लेकिन डेढ़ फुट जमीन के लिए फिर विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन

रामचंद्र यादव के पुत्र रामू यादव का आरोप है कि जमीन पर उनके हिस्से में सगे चाचा की ओर से नींव की खोदाई कराई जा रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह वह पिता के साथ मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हुई, जहां कहासुनी और विवाद की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार विवाद के दौरान ही रामचंद्र की तबीयत बिगड़ने लगी। वह पहले से लीवर, घुटने और हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।
हालत गंभीर होने पर उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि पंचायत के दौरान विवाद की सूचना मिली थी। बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed