{"_id":"689cdab068df4bb82f006a50","slug":"elderly-man-killed-in-road-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160809-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
Thu, 14 Aug 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के महदहा चौराहे के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में सिसवा पांडे निवासी सत्तार अंसारी (60) पुत्र अब्दुल करीम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सत्तार अंसारी सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, सत्तार अंसारी मेहनतकश और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और हादसे में शामिल वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।