{"_id":"6ad68ae8ff8a3d37af05ce97","slug":"elderly-man-injured-in-bike-collision-dies-during-treatment-deoria-news-c-208-1-deo1015-194765-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
भाटपाररानी। कुईचवर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में घायल वृद्ध की रविवार की रात गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्ध के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बनकटा थाना क्षेत्र के भठवा पांडेय गांव निवासी रामचीज यादव (54) 13 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे बाइक से दूध लेकर भाटपाररानी आ रहे थे। कुईचवर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दूसरे बाइक चालक को पकड़ लिया और परिजन को सूचना दी।
परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें गोरखपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुत्र राकेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने कुईचवर निवासी सत्यम पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।