{"_id":"69862bfcc43b946f9f046a1f","slug":"ejazs-body-reaches-baghi-after-38-days-from-saudi-arabia-deoria-news-c-208-1-deo1013-174323-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सऊदी अरब से 38 दिन बाद बगही पहुंचा एजाज का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सऊदी अरब से 38 दिन बाद बगही पहुंचा एजाज का शव
विज्ञापन
- 30 दिसंबर को युवक की कर दी गई थी हत्या
- पत्नी ने पति का शव भारत मंगाने के लिए सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री से लगाई थी गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी एक युवक का शव सऊदी अरब से 38 दिन बाद बगही गांव लाया गया। शव पहुंचने पर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
बगही गांव निवासी फातिमा खातून ने सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर शव मंगाने की गुहार लगाई थी। फातिमा ने बताया कि पति एजाज अहमद (39) लगभग 18 माह पहले सऊदी अरब कमाने गए थे। वहां से 29 दिसंबर को फोन कर घर परिवार का हालचाल पूछते हुए बताया कि 40 हजार रुपये भेजा है। जबकि यहां 21 हजार रुपये ही मिले थे। उसके अगले दिन पति ने सउदी अरब की जिस दुकान से रुपये भेजे थे, वहां जानकारी लेने गए थे। उसी के बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया।
31 दिसंबर को सऊदी अरब से एक रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने एजाज की हत्या कर दी है। शुक्रवार को सुबह सऊदी अरब से हवाई जहाज से एजाज का शव लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया। वहां से एंबुलेंस से बगही गांव पहुंचा।
शव देखकर पत्नी फातमा खातून, माता जैबुन, बेटा सिनहाज अहमद (15), बेटी रेशमा (13), आसिफा (9) की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्राम प्रधान अंगद यादव, सपा नेता धर्मेन्द्र सोलंकी, विरेन्द्र चौधरी, रामाश्रय यादव, बृजेश कुशवाहा आदि ने सरकार से परिवार को आर्थिक सहयोग देने की मांग की है।