फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   eight people are being questioned in the case of teacher murder

शिक्षक की हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत आठ लोगों से हो रही है पूछताछ

Wed, 04 Nov 2020 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
eight people are being questioned in the case of teacher murder
शिक्षक की हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत आठ लोगों से हो रही है पूछताछ
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। रविवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव के बाहर भटनी-महादहा मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने एक प्राइवेट शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र व सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के पिता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। इस मामले में सोमवार की देर रात पुलिस ने चार नामजद लोगों पर केस दर्ज कर हिरासत में तो जरूर ले ली है। सूत्रों की माने तो अभी भी एसओजी टीम व कोतवाली पुलिस असली हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पुलिस शिक्षक के कुछ मित्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री बनमाली गांव निवासी रामबालक चौहान (35) पुत्र जगेसर चौहान के पास रविवार रात किसी का फोन आया। उसके बाद वह अपने घर से बाइक लेकर किसी से मिलने के लिए निकले। सोमवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव के बाहर भटनी-महादहा मार्ग के किनारे खेत में उनका शव देखने को मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शिक्षक के कनपटी में गोली लगी थी और उनकी बाइक गिरी थी। पुलिस ने मौके से शिक्षक की बाइक समेत दो कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

जानकारी होते ही एसपी ने एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के पिता को न्याय का भरोसा दिया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात को गांव के जमीदार यादव, हरेराम यादव, अखिलेश व रामप्रवेश पर हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है, लेकिन मंगलवार की देर शाम तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिल सका। चारों नामजद आरोपितों समेत दो महिला व दो शिक्षक के दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि कॉल डिटेल के हिसाब से कुछ लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed