फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Effort to keep dead body safe, cold room will be built

Deoria News: सुरक्षित शव रखने को लेकर कवायद, बनेगा कोल्ड रूम

Thu, 25 Jul 2024 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Effort to keep dead body safe, cold room will be built
पोस्टमार्टम हाउस । संवाद
- शव कई दिन तक रखने में नहीं होगी दिक्कत, दुर्गंध से लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


-करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनेगा कोल्ड रूम, सर्वे का कार्य पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। मेडिकल कॉलेज के पीएम हाउस को हाईटेक बनाने की कार्ययोजना बनाई गई है। शव को सुरक्षित रखने को लेकर कवायद की जा रही है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से कोल्ड रूम बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वे का कार्य हो गया है। इसके बनने से कई दिनों तक शव रखने में आसानी होगी। वहीं दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में स्थापित पोस्टमार्टम हाउस में जिले के सभी थाना क्षेत्रों से दुर्घटना तथा अन्य हादसों में शिकार लोगों के शव को लाया जाता है। यहां शव रखने के लिए समुचित इंतजाम नहीं हैं, जिससे दिक्कत होती है। लावारिस शव मिलने पर उसकी पहचान के लिए करीब 72 घंटे सुरक्षित रखना पड़ता है। भीषण गर्मी में शव जल्द खराब हो जाता है, और दुर्गंध उठने लगती है। कई दिन पुराना शव आने पर इधर से गुजरना मुश्किल होता है। ऐसे में कर्मचारियों को ड्यूटी करने में दिक्कत होती है, जबकि पोस्टमार्टम हाउस के पास सड़क की दूसरी तरफ सरकारी आवास हैं।
विज्ञापन

पश्चिम तरफ मेडिकल कॉलेज का गर्ल्स हाॅस्टल है। पोस्टमार्टम घर के पीछे से सटकर प्रशासनिक भवन से हाॅस्टल तक जाने का रास्ता है। दुर्गंध के कारण उधर से गुजरने पर नाक पर रुमाल रखना पड़ता है, जबकि आवास के लोगों को परेशानी होती है। करीब 20 दिन पहले लावारिस एक शव पोस्टमार्टम हाउस पर लाया गया। इसके बाद उससे दुर्गंध उठने लगी, जिससे लोग परेशान हो गए। पीएम हाउस में शव रखने के लिए दान में मिले तीन फ्रीजर हैं, लेकिन वह पर्याप्त नहीं हैं। कई शव आने पर दिक्कत होती है। इस समस्या से मेडिकल कॉलेज प्रशासन गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम हाउस में कोल्ड रूम तैयार करने की योजना बनाई गई है। शासन ने एनएचएम से बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए पोस्टमार्टम हाउस में करीब 24 फीट गुणा 20 फीट का कमरा चिह्नित किया गया है। टीम ने 15 जुलाई को सर्वे का कार्य किया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इसके बन जाने से शव रखने में आसानी होगी।



--------------

यह होगी सुविधा

मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम घर में कोल्ड रूम स्थापित होगा। इसके दीवार पर टाइल्स और नान कंडक्टर सीट लगाई जाएगी। कूलिंग के लिए मशीन लगाई जाएगी। यहां हर समय बिजली रहेगी। बिजली न रहने पर जनरेटर की भी व्यवस्था रहेगी। कमरे में अलग-अलग आलमारी बनेगी, जहां शव को सुरक्षित रखा जा सकेगा और परिजन अंतिम दर्शन कर सकेंगे।


-------------

पोस्टमार्टम हाउस में कोल्ड रूम स्थापित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया की जा रही है। सर्वे का कार्य किया गया है। करीब छह माह में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद शव को रखने में आसानी होगी।

-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed