{"_id":"6761d195b713e1cef9017494","slug":"effect-of-cold-increased-problems-for-respiratory-and-allergy-patients-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-142298-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ठंड का असरए सांस व एलर्जी के मरीजों की बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ठंड का असरए सांस व एलर्जी के मरीजों की बढ़ी दिक्कत
Wed, 18 Dec 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। ठंड बढ़ने के साथ ही सांस, अस्थमा, एलर्जी से पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। पारा गिरने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ठंड हवा शरीर के अंदर जाने से दिक्कत बढ़ा दे रही है। इसकी वजह से सांस के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 100 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। पारा गिरने से ठंड बढ़ी है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। इससे अस्थमा, एलर्जी और सांस के मरीजों की दिक्कत बढ़ रही है। ठंडी हवा के नाक और कान से होकर अंदर जाने पर पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ जा रही है। एलर्जी की दिक्कत वाले भी चपेट में आ रहे हैं। लोग आंख में खुजली, नाक से पानी और छींक से पीड़ित हो जा रहे हैं। वहीं, इलाज में लापरवाही से निमोनिया से लोग पीड़ित हो जा रहे हैं। वहीं इस मौसम में सूडोमोनास बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जिससे सांस व दमा के मरीजों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। उन्हें बलगम आने के साथ सांस फूलती है, सीने में दर्द, सांय-सांय की आवाज व सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग के संक्रमित होने की संभावना रहती है, उन्हें निमोनिया हो सकता है। ऐसे में सावधानी आवश्यक होती है। ठंड बढ़ने के साथ अस्पताल आने वाले मरीज बढ़ गए हैं। मंगलवार को चेस्ट व श्वांस विभाग की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है। करीब 200 मरीज पहुंचे थे, जबकि पांच दिन में 852 इलाज के लिए आए। इसमें अधिकांश सांस, अस्थमा से पीड़ित रहे। इसके अलावा आंख में खुजली, आंख व नाक से पानी आने, सिर दर्द की शिकायत लेकर भी लोग आ रहे हैं। इस मौसम में सजग रहने की जरूरत है। मेडिकल काॅलेज के चेस्ट व श्वांस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ला का कहना है कि समय से इलाज न मिलने पर निमोनिया होने की आशंका रहती है। दमा के मरीजों को बलगम भी आता है। इधर-उधर थूकने से दूसरे को संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इस तरह के लोगों को नियमित दवा लेनी चाहिए। ऐसे मरीजों के लिए इनहेलर कारगार होता है। इसका दुष्प्रभाव नहीं होता है। ठंड में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इससे बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। दिक्कत होने पर तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
विज्ञापन