{"_id":"68a4d78a1aebfe887001b5ab","slug":"education-upto-12th-standard-with-recognition-of-8th-standard-deoria-news-c-208-1-deo1009-161146-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आठवीं की मान्यता पर 12वीं तक की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आठवीं की मान्यता पर 12वीं तक की पढ़ाई
Wed, 20 Aug 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र ने मंगलवार को एसएस पब्लिक सीनियर सेकेंड्री कान्वेंट स्कूल सोमनाथ नगर, महुआबारी का निरीक्षण किया। इसमें बिना मान्यता के नौ से 12 तक की कक्षाएं संचालित पाई गईं। इस पर बीईओ ने विद्यालय को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
बीईओ देवमुनि वर्मा सोमनाथ नगर में एसएस पब्लिक सीनियर सेकेंड्री कान्वेंट स्कूल पहुंचे। निरीक्षण में पता चला कि विद्यालय को कक्षा एक से आठ तक स्थायी मान्यता प्राप्त है। निरीक्षण में विद्यालय में कक्षा 9, 10 एवं कक्षा 11 व 12 की कक्षाएं भी संचालित पाई गईं। इस बारे में पूछने पर प्रधानाचार्य ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। विद्यालय चार मंजिला इमारत में संचालित पाया गया, जिसमें मात्र एक सीढ़ी पायी गयी।
आपातकालीन परिस्थितियों में बच्चों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय विद्यालय में नहीं मिला। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक लगभग 250 बच्चों का नामांकन प्रधानाचार्य ने बताया। बीईओ देवमुनि वर्मा ने बताया कि नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह स्पष्टीकरण तीन कार्य दिवस के अन्दर कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।