फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Earlier there was One District One Mafia...now One District One Product

Deoria News: पहले था वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया...अब वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट

Fri, 22 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 22 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Earlier there was One District One Mafia...now One District One Product
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनि​धियों के साथ मंच से अ​भिवादन करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
देवरिया। समारोह के दाैरान मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि उस समय हर जिले में माफिया सक्रिय थे। त्योहारों पर उपद्रव, गरीबों की जमीन पर कब्जा, बेटियों और व्यापारियों में भय का माहौल था।
विज्ञापन

शाम होते ही बेटियों को घरों में रहना पड़ता था और व्यापारी दुकानें बंद कर देते थे। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की जगह वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट ने ले ली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि, अब प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं, व्यापारी बेखौफ व्यापार कर रहे हैं और कोई भी गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता। सीएम योगी ने कहा कि अब प्रदेश की बेटियां नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई शोहदा छेड़छाड़ का दुस्साहस करता है तो अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए तैयार बैठे रहते हैं। किसानों को गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और कृषि योजनाओं के जरिये उनकी आय बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को बिना भेदभाव प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, अनाज और उज्ज्वला योजना जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। शिक्षकों, अनुदेशकों और रसोइयों को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ा गया है। इससे सामाजिक सुरक्षा का दायरा और मजबूत हुआ है।
लार में विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद का किया जिक्र : देवरिया। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में हिंदुओं की आस्था और धार्मिक आयोजनों को बाधित किया जाता था।

लार में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हिंदुओं पर लाठियां बरसाई गई थीं और धार्मिक कार्यक्रमों को रोकने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि यह वही जिला है जहां राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर लाठियां चलाई गई थीं।
उन्होंने कहा कि पूर्वजों की आत्मा को आज संतोष मिल रहा होगा कि देश अपनी सांस्कृतिक पहचान और आस्था के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed