{"_id":"600c6b258ebc3e2f2520820d","slug":"e-epic-will-be-launched-on-national-voters-day-deoria-news-gkp3820878159","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ई-इपिक का होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ई-इपिक का होगा शुभारंभ
विज्ञापन

देवरिया। 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड (ई-इपिक) का शुभारंभ किया जाएगा।
ई-इपिक सामान्य इपिक का पोर्टेबल डॉक्यूमेन्ट फार्मेट (पीडीएफ) संस्करण है, जिसे प्रमाणिक और सुरक्षित क्यू आर कोड रीडर एप्लीकेशन का उपयोग करके सत्यापित किया जा सकता है। इस संबंध में आयोग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि इसे मोबाइल पर अथवा कंप्यूटर पर स्व-मुद्रण योग्य रूप में डाउनलोड किया जा सकता है। इसे मतदाता अपने मोबाइल पर स्टोर एवं डिजी लॉकर पर अपलोड कर सकता है। इसे प्रिंट करते हुए लैमिनेट भी कर सेता है। यह नए पंजीकृत हुए मतदाताओं को जारी किए गए पीवीसी इपिक के अतिरिक्त है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान को आईटी डिवीजन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दो चरणों में विभाजित किया गया है। एक फरवरी से उन सभी मतदाताओं द्वारा ई-इपिक डाउनलोड किए जा सकते हैं, जिनका मोबाइल नंबर ई-रोल में पंजीकृत है, अथवा ई-केवाईसी के पश्चात संबंधित मतदाता ई-इपिक डाउनलोड कर सकेंगे। संबंधित मतदाता को आयोग की बेवसाइट के माध्यम से ई-इपिक डाउनलोड की सुविधा प्राप्त होगी। डीएम ने बताया है कि मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जुडे़ कार्यक्रम आयोजित होंगे। अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों को मतदाता सहभागिता के दृष्टिगत शपथ भी दिलाई जाएगी।