फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dypty cm brijesh pathak will come today

आज विकास कार्यों का जायजा लेंगे उप मुख्यमंत्री

Thu, 29 Sep 2022 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
dypty cm brijesh pathak will come today
आज विकास कार्यों का जायजा लेंगे उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन

जिला अस्पताल, कान्हा गोशाला गौरीबाजार व आंगनबाड़ी केंद्र लबकनी का करेंगे निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक जिले में सात घंटे रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक बृहस्पतिवार को जिले में होंगे। वह परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही जिला अस्पताल का जायजा लेंगे। साथ ही गोशाला व आंगनबाड़ी केंद्र का भी हाल जानेंगे। वह जिले में करीब सात घंटे रहेंगे।
उप मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। सबसे पहले वह करीब 11:10 बजे गौरीबाजार स्थित कान्हा गोशाला जाएंगे। यहां से 11:40 बजे गौरीबाजार ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र लबकनी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 12:10 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मिश्रौलिया का हाल जानेंगे। यहां से 12:50 बजे जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइंस स्थित ट्रांजिट हॉस्टल 02 ब्लॉक पुलिस लाइंस तथा राजकीय आस्थान (पुरानी कचहरी) की भूमि पर शहीद स्व. रामचंद्र विद्यार्थी स्मृति शहीद स्थल विकास संग्रहालय के निर्माण कार्य को देखेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 1:30 बजे मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। 02:05 बजे मलिन बस्ती भटवलिया वार्ड नंबर एक का हाल जानेंगे। यहां से 02:30 बजे गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद 3:25 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 04:35 बजे से विकास भवन के गांधी सभागार में विकास कार्यक्रमों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद शाम करीब छह बजे कुशीनगर जनपद के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट के साथ समीक्षा बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उधर, जिला अस्पताल के निरीक्षण को देखते हुए सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरके श्रीवास्तव, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत पाल ने नए ओपीडी भवन, वार्डों का भ्रमण किया।
साथ ही साफ-सफाई अच्छी तरह करने तथा कर्मियों को चुस्त-दुरुस्त रहने के निर्देश दिए। दवा की उपलब्धता आदि को देखा। उधर, सीएमओ डॉ. राजेश झा ने एसीएमओ व मातहतों के साथ बैठक की। एसपी संकल्प शर्मा ने डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए मातहतों को निर्देश दिए।
मेडिकल कालेज का फोटो
35 लाख की आबादी पर महज 1072 बेड
डिप्टी सीएम साहब बेड बढ़ाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले की आबादी के हिसाब से सरकारी अस्पतालों में मौजूद बेड काफी कम हैं। करीब 35 लाख की आबादी वाले जनपद में केवल 1072 बेड हैं। इसके हिसाब से बेड का इंतजाम काफी कम है। इतना ही नहीं महज 255 डॉक्टरों के भरोसे पूर जनपद की सेहत ठीक करने की जिम्मेदारी है।
डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर स्वास्थ्य महकमा काफी चौकन्ना है। कोरोना संक्रमण काल में संसाधनों को बढ़ाया तो गया लेकिन सच तो यह कि आबादी के हिसाब से अभी संसाधन काफी कम हैं। कारण यह कि इस जनपद के अलावा, गोपालगंज, सिवान के भी मरीज आते हैं। जबकि दूसरी ओर अस्पतालों में दवाओं की कमी होने के कारण मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है।

इसके कारण आने वाले मरीजों को अगर डॉक्टर पांच दवा लिखते हैं तो उस पर्ची पर दो से तीन दवा ही मिल पाती है। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में गैस की दवा सहित दर्द आदि के इंजेक्शन की भी किल्लत है।
आंकड़ों पर एक नजर
मेडिकल कॉलेज 430 बेड
16 सीएचसी 448 बेड
15 पीएचसी 60 बेड
67 न्यू पीएचसी 134 बेड
डॉक्टर 255
निजी अस्पताल 137
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed