Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Duty assigned to sanitation heroes

Deoria News: सफाई नायकों की लगाई गई ड्यूटी

Thu, 12 Nov 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Duty assigned to sanitation heroes
देवरिया। छठ महापर्व को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने शहर के पोखरों और घाटों की साफ-सफाई और मरम्मत की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए सभी 33 वार्डों में सफाई नायकों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर पालिका ने वार्डवार सफाई नायकों और उनके जिम्मे आने वाले पोखरों व घाटों की सूची जारी कर जिम्मेदारी तय कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका की सूची में हनुमान मंदिर पोखरा, लच्छीराम पोखरा, परमार्थी पोखरा, पुलिस लाइन पोखरा, हाथीकुंड पोखरा और हाइडिल कॉलोनी पोखरा समेत शहर के 50 से अधिक छोटे-बड़े घाट शामिल हैं। संबंधित सफाई नायकों को अपने क्षेत्रों में स्थित पोखरों और घाटों की सफाई कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही लच्छीराम पोखरा, सोमनाथ मंदिर पोखरा, कतरारी रोड स्थित छोटा पोखरा और बेरमहिया पोखरा से पानी निकाला जाएगा। बुधवार को गायत्री मंदिर स्थित लच्छीराम पोखरा में रेलिंग की वेल्डिंग और मरम्मत के साथ टाइल्स लगाने का काम कराया गया। वहीं, सोमनाथ मंदिर पोखरा और अन्य घाटों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। देवरही मंदिर में टूटी ग्रिल की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed