{"_id":"2b8f69247c789055dba8f0122757079d","slug":"dumper-tempo-accident-4-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
नगर के तहसील गेट के पास डंपर ने पास से गुजर रहे टेंपो को सामने से टक्कर मार दी। इससे टेंपो एक दुकान की टीन शेड में जाकर घुस गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। टक्कर मारकर चालक भागने लगा। लोगों ने डंपर चालक का पीछा किया। लेकिन वह डंपर लेकर भाग निकला। लोगों ने वाहन का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर गई। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
रविवार को कपरवार से आ रहे डंपर ने तहसील गेट के पास बरहज से सवारी लेकर आ रहे टेंपो को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे टेंपो दुकान पर लगे कटरैन में जाकर घुस गया। टेंपो में फंसे चालक और एक दंपति को पुलिसकर्मियों ने गांववालों की मदद से बाहर निकाला। परसिया तिवारी निवासी टेंपो चालक विष्णु प्रसाद पुत्र लालधर (25), टेंपो में सवार अनीता देवी (24) उनके पति श्यामू प्रसाद (27) और एक नवजात घायल हो गए।
हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने इलाज के लिए देवरिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस उसका पता लगाती रही लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। एसओ परमाशंकर यादव ने बताया की दुर्घटना के बाद से डंपर चालक का पता नहीं चल पा रहा है। लोगों ने डंपर का नंबर दिया है। पता लगाया जा रहा है।