फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to the TGT exam, the residents struggled with traffic jams all day.

Deoria News: टीजीटी परीक्षा के चलते पूरे दिन जाम से जूझते रहे नगरवासी

Sat, 17 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Due to the TGT exam, the residents struggled with traffic jams all day.
टीजीटी परीक्षा के चलते कोतवाली रोड पर लगा जाम, फोटो संवाद
देवरिया। टीजीटी परीक्षा के चलते शनिवार को पूरे दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रही। मुख्य सड़क से लेकर शहर की अंदरुनी सड़कों पर भी लोग जाम से जूझते रहे। इसको नियंत्रित करने में यातायात कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर करीब आठ हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। इसमें दूर दराज के जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। कुछ ट्रेन तो कुछ बस से परीक्षा देने पहुंचे। इसके अलावा बहुत से अभ्यर्थी बाइक व कार से परीक्षा देने आए थे। इसके चलते शहर में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। शहर में फोरलेन पर रुद्रपुर मोड़ से लेकर गोरखपुर रोड ओवरब्रिज तक गाड़ियां रेंगती रहीं।
विज्ञापन

इसके चलते इस सड़क से जुड़ी हुई शहर की दूसरी सड़कों पर भी ट्रैफिक धीमी गति से चलता रहा। राघव नगर, कोतवाली रोड, जलकल रोड, रामलीला मैदान रोड से लेकर सीसी रोड तक सभी जगह जाम रहा। इसके चलते स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed