फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Due to rain, less patients reached the medical college

Deoria News: बारिश से मेडिकल कॉलेज में कम पहुंचे मरीज

Sat, 13 Jul 2024 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Due to rain, less patients reached the medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में भीड़ कम रही है। शनिवार की सुबह बारिश की वजह से कम संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर बाद अधिकांश ओपीडी खाली हो गया, लेकिन आर्थो, नेत्र, ईएनटी, मेडिसिन, सर्जरी में कतार लंबी रही। लोगों को आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। लोग जल्दी से इलाज कराकर निकलने के प्रयास में रहे।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जिले के विभिन्न इलाकों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। शनिवार की सुबह बारिश होने की वजह से कुछ विभागों को छोड़कर अन्य विभाग पर दोपहर बाद सन्नाटा पसर गया। मेडिसिन में सुबह 11.30 बजे तक लंबी कतार रही।
विज्ञापन

डॉ. निखिल मिश्रा, डॉ. विश्वजीत, डॉ. सरफराज सिद्दीकी ने करीब 300 मरीजों का इलाज किया। यहां पहले दिखाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। आर्थो विभाग में दो बजे तक मरीजों की लाइन रही। डॉ. विकास मित्तल, डॉ. शुभम, डॉ. शंभू ने 392, नेत्र में डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. अदिती, डॉ. आकांक्षा, डॉ. दयानंद ने 249 मरीजों का इलाज किया। सर्जरी में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. ताहिर ने 110, मानसिक रोग में डॉ. अंबु पांडेय ने 80, चेस्ट व टीबी में डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. ज्योति सिंह ने 82, कम्युनिटी मेडिसिन में डॉ. सुरुचि ने 67, दंत में डॉ. अफसाना अंसारी, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ. निहारिका ने 70, चर्म रोग में डॉ. सुधा ने 165 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएनटी में मरीजों की लंबी कतार रही। यहां दोपहर बाद 2.35 बजे तक मरीजों का डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने 177 मरीजों का इलाज किया। उधर पैथालाजी रजिस्ट्रेशन, एक्स-रे सेंटर पर भी दोपहर में भीड़ हल्की हो गई। दवा काउंटर भी जल्दी खाली हो गया। भीड़ कम होने से कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों ने राहत महसूस की।
--------------
बारिश होने के कारण अस्पताल में कम संख्या में मरीज पहुंचे थे। सभी को दवा, इलाज सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
-डॉ. एचके मिश्रा,
सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed