{"_id":"6474eaae4a601d90b000cf08","slug":"due-to-power-failure-throughout-the-day-a-population-of-three-lakhs-was-troubled-in-the-heat-deoria-news-c-7-1-186243-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिनभर बिजली गुल रहने से गर्मी में त्रस्त हुई तीन लाख की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिनभर बिजली गुल रहने से गर्मी में त्रस्त हुई तीन लाख की आबादी
Mon, 29 May 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
देसही में फाल्ट का खामियाजा भुगत रहे रामपुर कारखाना फीडर के उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। फाल्ट के चलते सोमवार को रामपुर कारखाना और रुस्तमपुर फीडर की बिजली दिनभर कटी रही। इसके चलते लगभग तीन लाख की आबादी गर्मी में परेशान रही। देसही में हुए फाल्ट का खामियाजा रामपुर कारखाना फीडर के उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।
चार दिन के सुहाने मौसम के बाद रविवार से फिर तेज गर्मी शुरू हो गई है। गर्मी बढ़ते ही पांडेय चक विद्युत सब स्टेशन से जुड़े रामपुर कारखाना और रुस्तमपुर फीडर के विद्युत उपभोक्ताओं की दिक्कतें भी बढ़ गईं। रविवार को भी लगभग छह से सात घंटे की कटौती की गई थी। सोमवार को सुबह बिजली कटने के बाद दिन भर दर्शन नहीं हुए। इसके चलते लगभग तीन लाख की आबादी गर्मी में पसीने से भीग गई। पूर्व सभासद मुन्नालाल मद्धेशिया, विष्णु गुप्ता, सोनू, पवन, महेंद्र गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता समेत अन्य उपभोक्ताओं ने रोजाना हो रहे फाल्ट का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उधर, अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति बंद रही।